Top Billionaires: अरबपतियों की लिस्ट में 19 साल की लड़की ने किया टॉप, संपत्ति जानकर रह जाएंगे हैरान

अरबपतियों की लिस्ट में 19 साल की लड़की ने किया टॉप, संपत्ति जानकर रह जाएंगे हैरान

Top Billionaires

Top Billionaires: फोर्ब्स बिलियनेयर्स लिस्ट 2024 की घोषणा के अनुसार, ब्राजील की एक 19 वर्षीय छात्रा ने दुनिया की सबसे कम उम्र की अरबपति बनकर सुर्खियां बटोरीं। उसने पिछले खिताब धारक इतालवी किशोरी क्लेमेंटे डेल वेचियो को पीछे छोड़ दिया है, जो केवल दो महीने बड़ी है।

Highlights

  • फोर्ब्स बिलियनेयर्स लिस्ट 2024 की घोषणा
  • 19 साल की लड़की बनी दुनिया की अरबपति
  • इतालवी किशोरी क्लेमेंटे डेल वेचियो को पीछे छोड़ा

ब्राजीलियाई स्‍टूडेंट लिविया वोइगट

दुनिया के अमीर लोगों के बीच यह जुमला मशहूर है कि पुराने लोगों ने खुद से पैसा कमाया है, जबकि युवाओं को यह विरासत में मिलता है। हालांकि, कुछ युवा ऐसे भी हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत से अमीर बनने का सफर तय किया है। बहरहाल, फोर्ब्स ने हाल में दुनिया के युवा अरबपतियों की लिस्ट अपडेट की है। फोर्ब्‍स बिलियनेयर्स लिस्‍ट 2024 (Forbes Billionaire List) के मुताबिक, 19 साल के ब्राजीलियाई स्‍टूडेंट लिविया वोइगट (Livia Voigt) ने दुनिया के सबसे कम उम्र के अरबपति का ताज हासिल किया है।

top2

पहले यह ताज इटली की 19 साल की लड़की क्लेमेंटे डेल वेक्चिओ के पास था. खास बात है कि वह लिविया वोइगट से केवल 2 महीने बड़ी है। दुनिया की सबसे युवा अरबपति का खिताब जीतने वाली लिविया एक कारोबारी परिवार से संबंध रखती हैं।

top3

लिविया वोइगट की संपत्ति

दुनिया के सबसे युवा अरबपति लिविया वोइगट की कुल संपत्ति 1.1 बिलियन डॉलर है। बाजील की टॉप मोटर निर्माता कंपनियों में से एक WEG की स्थापना लिविया वोइगट के दादा वर्नर रिकार्डो वोइगट ने की। इस कंपनी में लिविया की माइनॉरिटी स्टेक है।

top4

भारत के सबसे युवा अरबपति

फोर्ब्‍स के यंग अरबपतियों की लिस्‍ट के मुताबिक, भारत के सबसे युवा अरबपतियों की सूची में टॉप पर जेरोधा के फाउंडर नितिन और निखिल कामथ हैं। इसके बाद फ्लिपकार्ट के फाउंडर सचिन बंसल और बिन्नी बंसल हैं।

नोट – इस खबर में दी गयी जानकारी निवेश के लिए सलाह नहीं है। ये सिर्फ मार्किट के ट्रेंड और एक्सपर्ट्स के बारे में दी गयी जानकारी है। कृपया निवेश से पहले अपनी सूझबूझ और समझदारी का इस्तेमाल जरूर करें। इसमें प्रकाशित सामग्री की जिम्मेदारी संस्थान की नहीं है। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seven + eleven =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।