नई दिल्ली: दूरसंचार नियामक ट्राई ने लंबी दूरी की कालिंग पर जिसके नेटवर्क पर कॉल समाप्त होता है को भुगतान किये जाने वाले शुल्क इंटरनेशनल टर्मिनेशन चार्ज (आईटीसी) को 53 पैसे प्रति मिनट से घटाकर 30 पैसे प्रति मिनट कर दिया है जिससे देश में आईएसडी कॉल के सस्ता होने की संभावना है। नियामक ने इस संबंध में जारी अधिसूचना में कहा कि लंबी दूरी की कालिंग सेवायें प्रदान करने वाले ऑपरेटरों द्वारा भुगतान किये जाने वाले शुल्क आईटीसी को घटाया जा रहा है।
यह शुल्क उस ऑपरेटर को दिया जाता है जिसके नेटवर्क पर कॉल समाप्त होता है। अभी यह शुल्क 53 पैसे प्रति मिनट है जिसे कम कर अब 30 पैसे प्रति मिनट कर दिया गया है। उसने कहा कि इस संबंध में संबंधित पक्षों के साथ पिछले वर्ष अक्टूबर में हुये विचार विमर्श के आधार पर यह निर्णय लिया गया है। इसके लिए दूरसंचार इंटरकनेक्शन यूजेज चार्ज नियम को संशोधित किया गया है।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



