एमएनपी प्रक्रिया को दुरूस्त करेगा ट्राई

Summary :

NULL

नई दिल्ली : दूरसंचार नियामक ट्राई ने मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी को चुस्त दुरूस्त बनाने की प्रक्रिया शुरू की। इस पहल का उद्देश्य मौजूदा एमएनपी प्रणाली से दूरसंचार ग्राहकों को हो रही दिक्कतों को दूर करना है। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण ट्राई ने एमएनपी प्रक्रिया की समीक्षा के लिए परामर्श पत्र जारी किया है।

एमएनपी वह प्र​णाली है जिसमें दूरसंचार ग्राहक अपने मौजूदा नंबर को बनाए रखते हुए सेवा प्रदाता कंपनी बदल सकता है। ट्राई ने इस परामर्श पत्र पर भागीदारों की राय तीन मई तक मांगी है। ट्राई की ओर से यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब कुछ दूरसंचार कंपनियों की ओर से संचालन बंद कर दिये जाने के बाद उनके ग्राहकों को दूसरी कंपनियों की सेवायें पाने के लिये एमएनपी प्रक्रिया अपनाने पर मजबूर होना पड़ा।

अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।

Desk Team