नई दिल्ली: महंगी मोटरसाइकिल बनाने वाली ब्रिटेन की कंपनी ट्रायंफ मोटरसाइकिल्स की भारत के छोटे शहरों पर निगाह है और उसे उम्मीद है कि अगले साल देश में उसकी कुल बिक्री का लगभग 15 प्रतिशत हिस्सा ऐसे शहरों से आएगा। कंपनी 2018 में अपनी बिक्री में दहाई अंक की वृद्धि का लक्ष्य लेकर चल रही है। कंपनी अगले साल कम से कम चार नये उत्पाद पेश करेगी।
ट्रायंफ मोटर साइकिल्स इंडिया के प्रबंध निदेशक विमल सुंबली ने कहा, अगले साल के लिए हमारा लक्ष्य यही है कि कुल बिक्री का 10 15 प्रतिशत हिस्सा तो गैर महानगरीय यानी टियर-टू शहरों से आना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस समय यह हिस्सा 7-8 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि डिजिटल माध्यमों के विस्तार से कंपनी की नये ग्राहकों तक पहुंचने में मदद मिली है।
लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



