एप आधारित टैक्सी सेवाएं देने वाली कंपनी उबर ने आज यहां एक इंजीनियरिंग संयंत्र का उद्घाटन किया। यह देश में इस तरह की दूसरी इकाई है। कंपनी के बयान के अनुसार, 40 इंजीनियरों की एक टीम को उबर के लिए वैश्विक स्तर पर कारोबारी सतर्कता प्लेटफॉर्म तैयार करने तथा लाइव स्ट्रीमिंग के लिए बहाल किया गया है। उबर के प्रमुख (उत्पाद) तथा उपाध्यक्ष डैनियल ग्राफ ने इस मौके पर कहा, देश में उबर का दूसरा इंजीनियरिंग संयंत्र यहां हमारे निवेश करने की प्रतिबद्धता का द्योतक है। विश्व भर में हमारे इंजीनियर वाहन चालकों तथा यात्रियों को उबर के साथ का अनुभव लगातार बेहतर करने के लिए तकनीक की जटिलताओं को सरल बना रहे हैं। उल्लेखनीय है कि कंपनी ने इससे पहले देश में बेंगलुरु में भी एक संयंत्र स्थापित किया था।
उबर ने किया हैदराबाद में इंजीनियरिंग संयंत्र का उद्घाटन
Summary :
NULL


Download Android App
Download iOS App



