आसमान छूती महंगाई के बीच आम आदमी के लिए एक राहत भरी खबर है। महीने के पहले ही दिन LPG के कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में कटौती की गयी है। सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने 19 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर को 135 रुपए सस्ता कर दिया है। हालांकि घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया।
दामों में कटौती के बाद 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 2219 रुपये होगी। वहीं कोलकाता में इसकी कीमत अब 2,454 रुपये से घटकर 2,322 रुपये हो गई है। मुंबई में अब यह 2,306 रुपये की जगह 2,171.50 रुपये में मिलेगा जबकि चेन्नई के ग्राहकों को 2,507 रुपये की जगह 2,373 रुपये देने होंगे।

घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में नहीं हुआ कोई बदलाव
पेट्रोलियम कंपनियों ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। लेकिन मई में ही इसकी कीमत में दो बार बढ़ोतरी हुई थी। सात मई को कंपनियों ने 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर के दाम 50 रुपये बढ़ाए गए थे। फिर 19 मई को 3.50 रुपये की बढ़ोतरी के साथ इसकी कीमत कई शहरों में 1,000 रुपये के पार चली गई। इसके बाद दिल्ली में 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1,003 रुपये पहुंच गई थी।


Download Android App
Download iOS App



