सैन फ्रांसिस्को : एंड्रायड डिवाइसों पर फॉरवर्ड किए जा रहे एक ऐसे बग का पता चला है, जो खोलने पर न सिर्फ वाट्स एप को क्रैश कर सकता है, बल्कि स्मार्टफोन के समूचे ऑपरेटिंग सिस्टम को क्रैश करने में सक्षम है। स्लैशगीयर की रपट में रविवार को कहा गया है, यह किसी बग वाले मैसेज की तरह ही है, जिसमें स्पेस के बीच में छुपे हुए सिंबल्स होते हैं, जिससे एप ओवरलोड होने लगता है और सिस्टम क्रैश कर जाता है।
इस तरह के संदेशों को ‘मैसेज बांब्स’ कहते हैं और यह केवल एंड्रायड डिवाइसों तक सीमित नहीं है। यहां तक कि आईमैसेज से भी इस तरह के बग भेजे जाते हैं, जिससे एप क्रैश कर जाता है। रपट में कहा गया है, ऐसा प्रतीत होता है कि वाट्स एप मैसेज को दो संस्करण साझा किए जा रहे हैं।
देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ।


Download Android App
Download iOS App



