नई दिल्ली : व्हाट्सएप अन्य देशों के लिए भुगतान सेवा बनाने का काम शुरू कर चुका है। यहां कंपनी अभी प्राधिकरणों से मंजूरी मिलने का इंतजार कर रही है। कंपनी पिछले कुछ महीनों से 10 लाख उपभोक्ताओं के साथ यहां अपनी भुगतान सेवा का परीक्षण कर रही है और इसे पूरी तरह से पेश करने से पहले मंजूरियों का इंतजार कर रही है। व्हाट्सऐप का स्वामित्व फेसबुक के पास है।
फेसबुक के मुख्य कार्यकारी मार्क जुकरबर्ग ने हाल ही में निवेशकों को संबोधित करते हुए कहा था कि व्हाट्सऐप भुगतान सेवा लोगों को आसानी से एक-दूसरे को पैसे भेजने की सहुलियत देता है और वित्तीय समावेशन में योगदान देता है। जुकरबर्ग ने कहा कि उन लोगों की प्रतिक्रियाएं काफी अच्छी हैं जिन्होंने इसका इस्तेमाल किया है।
उन्होंने कहा, ‘‘सभी संकेत यह बताते हैं कि काफी सारे लोग सरकार की मंजूरी मिलने के बाद इसका इस्तेमाल करना चाहते हैं। इस बीच हम इसे अन्य देशों में विस्तारित करने पर ध्यान दे रहे हैं ताकि हम अधिक लोगों को इसकी पहुंच तेजी से सुनिश्चित कर सकें।’’


Download Android App
Download iOS App



