WhatsApp Subscription: आज के समय में शायद ही ऐसा कोई स्मार्टफोन यूजर होगा, जो WhatsApp का इस्तेमाल न करता हो। आपको बता दें कि अब WhatsApp को इस्तेमाल करना फ्री नहीं रहेगा। हाल ही में जानकारी सामने आई है कि जल्द ही इस ऐप को चलाने के लिए पैसे देने पड़ सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि कंपनी सब्सक्रिप्शन मॉडल पर काम कर रही है। पिछले साल, मेटा ने WhatsApp के स्टेटस और चैनल्स सेक्शन में विज्ञापन की टेस्टिंग शुरू की थी, बहुत से लोगों ने इस फैसले का विरोध भी किया, लेकिन आलोचना के बावजूद भी कंपनी ने पीछे हटने का कोई संकेत नहीं दिया है। आइए जानते हैं, क्या है ये नया नियम…
Ad हटाने के लिए देना होगा पैसा?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, WhatsApp अपने स्टेटस टैब में विज्ञापन दिखाने की तैयारी कर रहा है। यूजर्स के विरोध के बावजूद कंपनी लंबे समय से इस फीचर पर काम कर रही है। अब सामने आई जानकारी के अनुसार, WhatsApp न सिर्फ इस फैसले पर कायम है, बल्कि एक सब्सक्रिप्शन प्लान लॉन्च करने पर भी विचार कर रहा है।
ये तमाम जानकारियां WhatsApp के नए वर्जन 2.26.3.9 के कोड की जांच के दौरान सामने आई हैं। संकेत मिल रहे हैं कि भविष्य में WhatsApp ‘पेड एड-फ्री सब्सक्रिप्शन’ मॉडल पेश कर सकता है, जिसके तहत यूजर्स पैसे देकर विज्ञापन हटाने का विकल्प चुन सकेंगे।
WhatsApp Status Ads: सब्सक्रिप्शन नहीं लेंगे, तो क्या होगा?
अगर आप WhatsApp चलाते समय विज्ञापन नहीं देखना चाहते, तो आपको पैसे देने होंगे। अगर आप पैसे नहीं देते तो आपको बार-बार विज्ञापन देखने पड़ेंगे। वहीं, जो लोग पैसे देकर सब्सक्रिप्शन खरीद लेंगे, उन्हें व्हाट्सऐप पर Ad नहीं दिखेगा।
WhatsApp News: कब तक आएगा सब्सक्रिप्शन मॉडल?

WhatsApp के आने वाले सब्सक्रिप्शन मॉडल पर अभी कोई ऑफिशियली जानकारी नहीं आई है। फ़िलहाल इस बात का संकेत नहीं है कि सब्सक्रिप्शन की कीमत कितनी होगी, इसमें विज्ञापन हटाने के अलावा कौन से फीचर्स मिलेंगे और इसे यूजर्स के लिए कब तक रोलआउट किया जाएगा?। लेकिन ये बात साफ है कि सब्सक्रिप्शन का फोकस सिर्फ स्टेटस और चैनल्स में दिखने वाले विज्ञापन पर है। ऐसे में हो सकता है कि WhatsApp तुरंत सब्सक्रिप्शन मॉडल को पेश न करें, लेकिन माना जा रहा है कि WhatsApp कभी न कभी इस मॉडल को पेश करेगा।


Download Android App
Download iOS App




