Karan Johar Leaves Social Media: फिल्ममेकर करण जौहर आए दिन सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ इंटरैक्ट करते दिखाई देते हैं. उनकी जिंदगी में सोशल मीडिया का मानों एक बहुत ही बड़ा योगदान हो, लेकिन अब हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया से ब्रेक लेने की घोषणा की है. बीते दिन सोमवार शाम को, करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन में बताया कि वह लगभग एक हफ्ते तक इस प्लेटफॉर्म से दूर रहेंगे. करण ने लिखा कि इस दौरान वह इंस्टाग्राम टाइमलाइन नहीं देखेंगे और मैसेजेस का जवाब भी नहीं देंगे.
Karan Johar’s Digital Detox: करण जौहर चाहते हैं सोशल मीडिया से दूरी

उन्होंने स्टोरी में शेयर की हुई फोटो में लिखा कि, “एक हफ्ते का डिजिटल डिटॉक्स! कोई फालतू की स्क्रॉलिंग नहीं! कोई डीएम नहीं! कोई पोस्ट नहीं! ये जहान मुझे सोशल मीडिया से दूर रहने की शक्ति दे!!” डिजिटल डिटॉक्स पर जाने से पहले, करण ने एक्ट्रेस आलिया भट्ट की एक वीडियो पोस्ट स्टोरिज में शेयर की थी, जिसमें वो गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देती दिखाई दे रही थीं.
Karan Johar Review On Current Movies: करण जौहर ने नई फिल्मों पर क्या कहा

इसके अलावा, फिल्म निर्माता ने हाल ही में रिलीज हुई दो बॉलीवुड फिल्में- रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ और सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ की सफलता की भी सराहना की. उन्होंने इन फिल्मों के लिए लिखा, “हाल ही में लगातार रिलीज हुई दो बड़ी हिंदी फिल्मों की सफलता एक बात साबित करती है… बॉलीवुड (हां, यह शब्द थोड़ा गलत है, लेकिन यह यहीं रहने वाला है) वापस आ गया है. आलोचकों को भाड़ में जाने दो, जब ये फिल्में दर्शकों के दिलों को छू लेंगी, तो सभी ‘धुरंधर’ बेहतरीन होने की नई ऊंचाइयों को छू लेंगी.”
Karan Johar Leaves Social Media: करण जौहर ने किया था वरुण धवन का समर्थन

इससे पहले, बॉर्डर 2 में वरुण धवन के एक्सप्रेशन्स को लेकर ऑनलाइन ट्रोलिंग के बाद करण जौहर ने उनका खुलकर समर्थन किया था. फिल्म के ट्रेलर और गानों में वरुण की मुस्कान को लेकर उन्हें खास तौर पर निशाना बनाया गया था और कई सोशल मीडिया यूजर्स ने सवाल उठाया था कि क्या वो इतनी बड़े पैमाने पर बनने वाली वॉर ड्रामा के लिए सही थे.
इसपर भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर, करण ने सोशल मीडिया पर हो रही ट्रोलिंग की आलोचना की थी. किसी का नाम लिए बिना, उन्होंने इस पोस्ट को वरुण धवन के फेवर में लिखा और कहा कि, “कहना ही पड़ेगा… इसीलिए इसे बिना एक्सपीरिएंस की दुनिया कहते हैं! असलियत हमेशा जीतेगी और सोशल मीडिया के शोर को हरा के ये साबित भी करेगी.” फिलहाल करण के ब्रेक के बाद वापस आने पर अब देखना ये होगा कि आखिर वो अब कौन सी नई ब्रेकिंग न्यूज लोगों के सामने लाने वाले है.
Read More: हवाबाज़ी के चक्कर में बुरे फंसे Anjali Arora के बॉयफ्रेंड, Akash Sansanwal की हुई गिरफ्तारी


Download Android App
Download iOS App




