मुंबई : 20.7 बिलियन यूएस डॉलर वाले महिंद्रा समूह के एक हिस्से महिंद्रा ट्रक और बस (एमटीबी) ने घोषणा की कि ट्रकों की ब्लेजो रेंज ट्रकिंग उद्योग के भीतर लाभ के मामले में अग्रणी बन गई है। ट्रकों की ब्लेजो श्रेणी ने अपनी लांच के केवल 3 वर्षों में यह गौरव हासिल किया है और वर्तमान में बाजार की दूसरी कंपनियों की तुलना में प्रमुखता से बिक रही है।
महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के ऑटोमोटिव सेक्टर के अध्यक्ष राजन वढेरा ने कहा कि एचसीवी सेगमेंट कठिन दौर से गुजर रहा है, हमने इस बदलाव में भी आगे बने रहने के लिए लगातार नया करने की जरूरत महसूस की। इसके परिणामस्वरूप ब्लेजो को माइलेज के संबंध में अद्वितीय सफलता मिली है जो इसके स्वामियों के लिए एक अच्छी बात है।
हम ट्रक और बसों की एक विस्तृत श्रृंखला, नई तकनीक को सरल बनाने और गारंटीकृत उच्च लाभ के बेजोड़ ग्राहक मूल्य प्रस्ताव के साथ आगे रहे हैं जो बीएस-6 के अनुरूप है।’


Download Android App
Download iOS App



