चीनी स्मार्ट फोन ने तो मार्केट में धूम मचा रखी है। चाहे अपने घेरलू मार्केट में या फिर इंटरनेशल मार्केट में दोनों ही जगह पर चीनी स्मार्टफोन कंपनियों ने धूम मचा रखी है। लोगों को चीनी स्मार्टफोन के हर तरह के वैरिएंट वाले फोन पंसद आ रहे हैं। Xiaomi स्मार्टफोन कंपनी है चीन की जिसके Redmi के सारे वैरिएंट वाले स्मार्टफोन भारत में लॉन्च करे हैं और भारतीय मार्केट में इन फोन की बहुत खरीदारी होती है।
Xiaomi ने अपना Redmi 4 भारत में लॉन्च किया था। Redmi 5 को लॉन्च करने की पूरी तैयारी थी लेकिन लॉन्च होने से पहले ही Redmi 5 की फोटो चीन के मार्केट में लीग हो गई। बता दें फोटो के लीक होने के मुताबिक यह फोन दो वैरिएंट में है। इस फोन में एक प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 625 और दूसरे प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 630 हो सकते हैं।
Xiaomi Redmi 5 मेटल बॉडी वाला स्मार्टफोन होगा इसमें से एक वैरिएंट में 3जीबी रैम और 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज होगी और दूसरे में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दिया जा सकता है| रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें Android Nougat 7.1.1 बेस्ड MIUI हो सकती है|
Redmi 5 में रियर कैमरा 16 मेगापिक्सल और फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। इस स्मार्टफोन में फास्ट चार्जिंग के साथ 3000 एमएएच ही बैटरी दी गयी है। बता दें की इस फोन की कीमत 8-12 हजार रुपए तक हो सकती है।


Download Android App
Download iOS App







