वाट्सएप पर चलेगा यूट्यूब वीडियो

Summary :

NULL

आईओएस डिवाइसों के लिए एक नया अपडेट जारी किया गया है, जिससे अब यूजर्स यूट्यूब वीडियो को सीधे मैसेंजिंग एप वाट्स एप में चला सकेंगे। इस अपडेट से यूजर्स वीडियो देखते हुए अन्य के साथ चैट भी कर सकेंगे। एपस्टोर पर नए अपडेट के बारे में बताया गया, जब आपको यूट्यूब वीडियो का कोई लिंक मिलता है, तब आप सीधे वाट्स एप के अंदर ही प्ले कर सकते हैं। यह पिक्चर इन पिक्चर को सपोर्ट करता है, जिससे आप वीडियो देखते हुए अन्य लोगों से चैट भी कर सकते हैं।

इससे पहले, जब यूजर किसी लिंक पर क्लिक करता था, तो यूट्यूब वीडियो स्मार्टफोन में इंस्टाल यूट्यूब एप में खुलता था। इसके साथ ही अब नए अपडेट के बाद लंबी अवधि के वॉयस मैसेज भी रिकार्ड किए जा सकेंगे। विवरण में कहा गया है, क्या आप आसानी से लंबे वॉयस मैसेज रिकार्ड करना चाहते हैं?

अब एक स्वाइप से रिकार्डिग को लॉक किया जा सकता है, जिसके बाद ऊंगली हटाने के बाद भी रिकार्डिग होती रहेगी। इसके अलावा वाट्स एप एक नए फीचर पर भी काम कर रहा है, जो वॉयस कॉल के दौरान वीडियो कॉल पर जल्दी से जाने में सक्षम करेगा। हालांकि प्राप्तकर्ता अगर वीडियो कॉल पर नहीं आना चाहे तो उसे अस्वीकार करने की सुविधा मिलेगी।

Desk Team