नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री संतोष कुमार गंगवार ने श्रम नीतियों के निर्माण और उसके क्रियान्वयन के लिये त्रिपक्षीय प्रणाली स्थापित करने के लिये सभी राज्यों को पत्र लिखा है। श्रम मंत्रालय ने आज एक बयान में कहा कि गंगवार ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखकर राज्य स्तर पर श्रम नीतियों के निर्माण एवं उसके क्रियान्वयन के दौरान सामाजिक साझेदारों के मिलकर श्रमिक समूह, नियोक्ता समूह एवं सरकारी समूह को लेकर त्रिपक्षीय तंत्र की स्थापना करने को कहा है।
मंत्री ने कहा कि त्रिपक्षीय प्रणाली का गठन भारतीय संविधान की समवर्ती सूची के तहत श्रम पर राज्य एवं केन्द्र सरकार की दोहरी जिम्मेदारी के संवैधानिक अधिदेश एवं आईएलओ समझौता सी-144 के तहत अंर्ताष्ट्रीय बाध्यताओं के प्रति भारतीय प्रतिबद्धता को ध्यान में रखते हुए किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय स्तर पर भारतीय श्रम सम्मेलन एवं स्थायी श्रम समिति का त्रिपक्षीय तंत्र 1942 से ही केन्द्र सरकार की श्रम नीतियों के निर्माण एवं क्रियान्वयन में प्रभावी तरीके से कार्य कर रहा है।


Download Android App
Download iOS App



