Ajay Chandrakar Jhiram Ghati Statement : झीरम घाटी मामले की एनआईए स्पेशल कोर्ट में चल रही अंतिम सुनवाई को लेकर छत्तीसगढ़ की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने कांग्रेस के बयानों पर तीखा पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस को सच्चाई से कोई लेना-देना नहीं है और वह केवल झीरम मामले को राजनीतिक मुद्दा बनाना चाहती है।
चंद्राकर ने कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि उन्हें न्याय व्यवस्था पर इतना भरोसा है तो वे स्वयं जज बन जाएं और कांग्रेस भवन से ही फैसला सुना दें। उन्होंने कहा कि न्यायालय में चल रही प्रक्रिया पर राजनीतिक बयानबाजी करने के बजाय तथ्यों और कानूनी प्रक्रिया का सम्मान किया जाना चाहिए।
कांग्रेस को घेरा
विश्व आदिवासी दिवस को लेकर भी चंद्राकर ने कांग्रेस को घेरा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार और संगठन द्वारा विश्व आदिवासी दिवस मनाने तथा बधाई देने को लेकर कांग्रेस ने मुद्दा खड़ा किया है। चंद्राकर ने कहा कि विश्व के मूल निवासियों का अंतरराष्ट्रीय दिवस 9 अगस्त को मनाया जाता है और कांग्रेस को इस प्रस्ताव को पढ़ना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस में तथ्यों की कमी है और उसे भाजपा को राजनीतिक मार्गदर्शन देने की जरूरत नहीं है।
उठाया महिलाओं के सवाल
चंद्राकर ने कांग्रेस से यह भी सवाल किया कि उसने आदिवासियों के हित में अब तक क्या ठोस काम किया है। उन्होंने कहा कि केवल बयान देने से आदिवासी समाज का विकास नहीं हो सकता, इसके लिए नीतियों और योजनाओं के स्तर पर काम करना जरूरी है।
महिलाओं की राजनीति में भूमिका को लेकर कांग्रेस के बयान पर भी उन्होंने कटाक्ष किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस में महिला और उनके पुत्र का ही प्रभाव है। साथ ही छत्तीसगढ़ में ‘पार्षद पति’ व्यवस्था समाप्त करने संबंधी सरकारी कदम को उन्होंने महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण बताया। उनके मुताबिक नगरीय निकायों में 33 प्रतिशत और पंचायतों में 50 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं के लिए है।
यह भी पढ़ें – Chhattisgarh News: अजय चंद्राकर का बड़ा हमला, अरुण पन्नालाल पर धर्मांतरण गतिविधियों की जांच की मांग



Download Android App
Download iOS App



