छत्तीसगढ़ के स्टील प्लांट में भीषण विस्फोट, 7 मजदूरों की मौत; सुरक्षा मानकों पर उठे सवाल

Summary :

Balodabazar Steel Plant Blast: छत्तीसगढ़ में बलौदाबाजार के पास भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र अंतर्गत बकुलाही स्थित रियल स्पॉट स्टील प्लांट में गुरुवार को बड़ा औद्योगिक हादसा हो गया। डीएससी कोयला भट्ठे में हुए विस्फोट में 7 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। कोयला भट्ठे में अचानक हुआ विस्फोट स्टील प्लांट के डीएससी कोयला भट्ठे के आसपास कुछ मजदूर नियमित सफाई कार्य में लगे हुए थे। इसी दौरान अचानक भट्ठे में विस्फोट हो गया। विस्फोट के बाद भट्ठे से गर्म कोयला बाहर आ गया, जिसकी चपेट में सफाई कर रहे मजदूर आ गए।…

Balodabazar Steel Plant Blast: छत्तीसगढ़ में बलौदाबाजार के पास भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र अंतर्गत बकुलाही स्थित रियल स्पॉट स्टील प्लांट में गुरुवार को बड़ा औद्योगिक हादसा हो गया। डीएससी कोयला भट्ठे में हुए विस्फोट में 7 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

कोयला भट्ठे में अचानक हुआ विस्फोट

स्टील प्लांट के डीएससी कोयला भट्ठे के आसपास कुछ मजदूर नियमित सफाई कार्य में लगे हुए थे। इसी दौरान अचानक भट्ठे में विस्फोट हो गया। विस्फोट के बाद भट्ठे से गर्म कोयला बाहर आ गया, जिसकी चपेट में सफाई कर रहे मजदूर आ गए। गर्म कोयले और तेज तापमान के कारण मजदूर बुरी तरह झुलस गए। हादसा इतना भयावह था कि पांच मजदूरों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे के बाद प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। घायल मजदूरों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Balodabazar Steel Plant Blast: हादसे के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी

Balodabazar Steel Plant Blast
Balodabazar Steel Plant Blast

इस गंभीर हादसे के बावजूद प्लांट प्रबंधन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक जानकारी या बयान जारी नहीं किया गया है। न ही हादसे के कारणों को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी सामने आई है। प्रबंधन की चुप्पी को लेकर मजदूरों और स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।

Chhattisgarh News: सुरक्षा मानकों में लापरवाही की आशंका

Balodabazar Steel Plant Blast
Balodabazar Steel Plant Blast

घटना की सूचना मिलते ही भाटापारा ग्रामीण पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और प्रत्यक्षदर्शियों व प्लांट कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में सुरक्षा मानकों में लापरवाही की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस का कहना है कि सुबह के समय भट्ठे के आसपास संयंत्र के मजदूर सफाई कार्य में लगे हुए थे, तभी जोरदार विस्फोट हुआ। धमाके के बाद गर्म कोयला और राख मजदूरों पर गिर गई, जिससे वे बुरी तरह झुलस गए। धमाका इतना तेज था कि आवाज काफी दूर तक सुनाई दी और धुआं आसमान में फैल गया। घटना के बाद तुरंत एंबुलेंस से मजदूरों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। विस्फोट के कारणों का पता नहीं चला है।

Balodabazar Steel Plant Blast: पूर्व सीएम भूपेश बघेल की प्रतिक्रिया

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “हमें बलौदाबाजार जिले के बकुलाही इलाके में एक स्पंज आयरन फैक्ट्री में धमाके की दुखद खबर मिली है। इस भयानक हादसे में कई फैक्ट्री मजदूरों की मौत की खबर है। भगवान दिवंगत आत्माओं को शांति दे और दुखी परिवारों को यह बहुत बड़ा दुख सहने की ताकत दे।”

उन्होंने आगे लिखा कि हम सरकार और प्रशासन से अनुरोध करते हैं कि घायलों को सही इलाज दिया जाए। हम यह भी मांग करते हैं कि मरने वालों के परिवारों को सही मुआवजा दिया जाए, घटना की हाई-लेवल जांच की जाए और इस दुखद घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

हालांकि विष्णु देव साई की छत्तीसगढ़ सरकार ने अभी तक किसी भी पीड़ित के लिए कोई एक्स-ग्रेसिया अनाउंस नहीं किया है।

–आईएएनएस

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.