‘मैं ही तुझे मार देती हूं…’, लिव-इन पार्टनर ने लगाया फंदा! गर्लफ्रेंड ने मार दी लात, फिर जो हुआ…

Summary :

Live-in Partner Murder Raebareli: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के नकटुआ इलाके में एक युवक का शव फंदे से लटका मिलने से हड़कंप मच गया है। मृतक की पहचान हरिओम के रूप में हुई, जो एक निजी फाइनेंस कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत था। बता दें कि यह मामला 2 दिन पुराना है। उस समय उसकी लिव-इन पार्टनर शीतल ने दावा किया कि हरिओम ने आत्महत्या की है और वह उसे फांसी से उतारकर अस्पताल ले गई थी। हालांकि अस्पताल पहुंचने से पहले ही हरिओम की मौत हो चुकी थी। लेकिन पुलिस की जांच में उसकी लिव-इन पार्टनर…

Live-in Partner Murder Raebareli: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के नकटुआ इलाके में एक युवक का शव फंदे से लटका मिलने से हड़कंप मच गया है। मृतक की पहचान हरिओम के रूप में हुई, जो एक निजी फाइनेंस कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत था। बता दें कि यह मामला 2 दिन पुराना है। उस समय उसकी लिव-इन पार्टनर शीतल ने दावा किया कि हरिओम ने आत्महत्या की है और वह उसे फांसी से उतारकर अस्पताल ले गई थी। हालांकि अस्पताल पहुंचने से पहले ही हरिओम की मौत हो चुकी थी। लेकिन पुलिस की जांच में उसकी लिव-इन पार्टनर ही कातिल निकली। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

Live-in Partner Murder Raebareli: लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था कपल

पुलिस जांच में सामने आया कि हरिओम चांदपुर के नेहरू चौक स्थित एक बिल्डिंग में कमरा लेकर शीतल के साथ पिछले करीब डेढ़ साल से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था। शीतल मूल रूप से हापुड़ की रहने वाली थी और नूरपुर के एक अस्पताल में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) के पद पर तैनात थी। दोनों के बीच शादी को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था।

Live-in Partner Murder Raebareli (Image- Social Media)
Live-in Partner Murder Raebareli (Image- Social Media)

RaeBareli Murde News: परिवार शादी के लिए नहीं था तैयार

हरिओम के परिवार वाले इस रिश्ते और शादी के लिए राजी नहीं थे। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर कहासुनी होती थी। पुलिस के मुताबिक, शीतल शादी के लिए दबाव बना रही थी, जबकि हरिओम परिवार की सहमति न होने के कारण पीछे हट रहा था। बताया गया कि कुछ समय पहले शीतल गर्भवती भी हुई थी, लेकिन हरिओम ने उसका गर्भपात करवा दिया था, जिससे तनाव और बढ़ गया।

Finance Officer Murder: झगड़े के दौरान हुई दर्दनाक घटना

पुलिस पूछताछ में शीतल ने बताया कि घटना वाली रात दोनों ने साथ बैठकर शराब पी थी। इसके बाद शादी को लेकर फिर से विवाद हुआ। गुस्से में हरिओम ने आत्महत्या करने की धमकी दी और बेड पर खड़े होकर गले में केबल डाल ली। इसी दौरान गुस्से में आई शीतल ने “मैं ही तुझे मार दूंगी।” कहते हुए हरिओम के पैर में लात मार दी। ऐसे में लात लगते ही हरिओम का संतुलन बिगड़ गया और वह फांसी पर झूल गया, जिससे दम घुटने के कारण उसकी मौत हो गई।

Live-in Partner Murder Raebareli (Image- Social Media)
Live-in Partner Murder Raebareli (Image- Social Media)

हत्या को आत्महत्या दिखाने की कोशिश

घटना के बाद शीतल घबरा गई और मामले को आत्महत्या दिखाने की योजना बनाई। वह कुछ समय के लिए घर से बाहर घूमने निकल गई, ताकि लोगों को लगे कि वह बाहर गई हुई थी। लौटने के बाद उसने हरिओम को फंदे से उतारा और पड़ोसियों को बताया कि उसने आत्महत्या कर ली है। इसके बाद वह उसे अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पोस्टमार्टम से खुला राज

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हरिओम के शरीर पर चोट के निशान मिले, जिससे परिवार को शक हुआ। परिजनों के हंगामे के बाद दोबारा पोस्टमार्टम कराया गया। रिपोर्ट और कड़ी पूछताछ के आधार पर पुलिस ने शीतल को हिरासत में लिया, जहां उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद पुलिस ने उसे हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Live-in Partner Murder Raebareli (Image- Social Media)
Live-in Partner Murder Raebareli (Image- Social Media)

पुलिस जांच जारी

फिलहाल पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घटना में और कौन-कौन से तथ्य जुड़े हो सकते हैं। यह मामला लिव-इन रिश्तों में बढ़ते तनाव और उसके गंभीर परिणामों की एक और मिसाल बनकर सामने आया है।

यह भी पढ़ें: Boyfriend के लिए पत्नी ने चली जिहादी चाल! पति की गाड़ी में गोमांस रखवाकर बना दिया तस्कर

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।