Lucknow Latest News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। अमीनाबाद निवासी वासिफ की शादी अमीना खातून से हुई थी। बाहर से यह एक सामान्य दंपती की कहानी लगती थी, लेकिन अंदर ही अंदर एक खतरनाक साजिश पक रही थी, जिसका खुलासा पुलिस जांच में हुआ।
Lucknow Latest News: इंस्टाग्राम से शुरू हुआ प्रेम प्रसंग
जांच में सामने आया कि वासिफ की पत्नी अमीना का भोपाल के युवक आमान से लंबे समय से प्रेम संबंध था। दोनों की मुलाकात साल 2022 में इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। अमीना एएमयू से ग्रेजुएट है, जबकि आमान भोपाल से बीटेक कर चुका है। वासिफ भी बीटेक पढ़ा-लिखा है और अपने परिवार के करीब 80 साल पुराने डायरी-स्टेशनरी के कारोबार को संभाल रहा है। लेकिन अमीना और आमान के रिश्ते में वासिफ सबसे बड़ी रुकावट बन रहा था।

Lucknow Latest News (Image- Social Media)
Lucknow Cow Slaughter Case: पति को रास्ते से हटाने की साजिश
इस रुकावट को हटाने के लिए अमीना और उसके प्रेमी आमान ने एक खतरनाक योजना बनाई। करीब दो महीने पहले वासिफ की थार गाड़ी में गोमांस मिलने की सूचना सामने आई। बजरंग दल ने पुलिस को खबर दी, जिसके बाद वासिफ को जेल भेज दिया गया। वह लगभग एक महीने तक जेल में रहा। बाद में जांच में पता चला कि यह सब एक सोची-समझी साजिश थी। पुलिस के अनुसार, अमीना ने खुद अपने पति की थार की चाबी आमान को दी थी। आमान ने ही गाड़ी में गोमांस रखवाया और फिर इसकी सूचना बजरंग दल तक पहुंचाई गई, ताकि वासिफ को फंसाया जा सके।
Cow Slaughter Act Investigation: काकोरी लोडर मामला
यहीं साजिश खत्म नहीं हुई। 14 जनवरी को काकोरी इलाके में एक लोडर से गोमांस मिलने पर बवाल हुआ। यह लोडर पोर्टर ऐप से बुक किया गया था, इसलिए ड्राइवर को छोड़ दिया गया। जांच में पता चला कि लोडर वासिफ के मोबाइल नंबर से बुक हुआ था, लेकिन यह बुकिंग अमीना ने चुपके से की थी। लोडर में रखे गत्तों के अंदर करीब 12 किलो गोमांस था, जिसे भोपाल से आमान लेकर आया था।

राहुल बनकर बजरंग दल में एंट्री
सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि आमान ने ‘राहुल’ नाम से बजरंग दल की सदस्यता ले ली थी। उसने दो हजार रुपये देकर सदस्यता ली और सोशल मीडिया के जरिए संगठन के एक कार्यकर्ता से जुड़ गया। उसी फर्जी नाम से उसने थार और लोडर दोनों मामलों की सूचना दी। 14 जनवरी को वह फर्जी आईडी पर लिए गए सिम कार्ड से लोडर ड्राइवर से संपर्क में था। यह सिम ‘रामेश्वर’ नाम की आईडी पर लिया गया था और बाद में बंद कर दिया गया।
पुलिस कार्रवाई और विवाद
पूरी साजिश सामने आने के बाद पुलिस अमीना को पकड़ने हाईकोर्ट परिसर पहुंची, जहां गिरफ्तारी के तरीके को लेकर विवाद खड़ा हो गया। इस मामले में दो दरोगा और एक सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया है और उनके खिलाफ दो एफआईआर भी दर्ज की गई हैं।
लखनऊ पश्चिम पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। अमीना के प्रेमी आमान को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि अमीना की भूमिका पूरी तरह स्पष्ट हो चुकी है और जल्द ही उसे भी हिरासत में लिया जाएगा। यह मामला अब साजिश, झूठे आरोप और कानून के दुरुपयोग की एक बड़ी मिसाल बनकर सामने आया है, जिसने एक परिवार की जिंदगी पूरी तरह बदल दी।
यह भी पढ़ें: पंचायत ने 7 बार कराया समझौता, फिर भी नहीं थमा विवाद, घरेलू झगड़े में पत्नी ने काट डाली पति की जीभ



Download Android App
Download iOS App




