Ganga Dudh Visarjan Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ वायरल होता रहता है। कुछ वीडियो चेहरे पर मुस्कान दे जाती हैं, तो कुछ सोचने पर मजबूर कर देती हैं। इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जिसने सामज में कई सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो एक शख्स गंगा नदी में दूध विसर्जन कर रहा है। वहीं खड़ी बच्चियां बर्तन लेकर आती हैं, तो शख्स मुंह फेर लेता है। इस वीडियो को लेकर दो पक्ष कमेंट सेक्शन में भिड़ रहे हैं। आइए जानते हैं इस वायरल वीडियो के बारे में विस्तार से…
Ganga Viral Video में क्या दिखा?
एक श्रद्धालु गंगा जी में दूध विसर्जन कर रहा है वहीं कुछ गरीब बच्चियां अपने बर्तन लेकर आईं और दूध लेने लगीं। लेकिन…. pic.twitter.com/nvW2zTWo35
— Abhimanyu Singh Journalist (@Abhimanyu1305) January 21, 2026
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक श्रद्धालु गंगा में दूध विसर्जित कर रहा है। तभी वहां कुछ छोटी बच्चियां अपने बर्तन लेकर दूध लेने आती हैं। शख्स उन्हें देखकर मुंह फेर लेता है और सारा दूध विसर्जित कर देता है। इस वीडियो पर कई लोगों की नाराजगी भी देखने को मिल रही है और सवाल उठ रहा यही कि आस्था के साथ जरूरतमंदों की मदद क्यों नहीं करते।
Man Pour Milk In Ganga: वीडियो देख भड़के लोग

इस वीडियो को देख कई यूजर्स भड़क गए हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, ‘गंगा में बहाने से इन गरीब बच्चों को बांट देते तो ज्यादा पुण्य मिलता।’ दूसरे यूजर ने लिखा ‘आस्था का अपना महत्व है और हम उसका पूरा सम्मान करते हैं। लेकिन कल्पना कीजिए, वही दूध जो जल में मिल रहा है, यदि किसी भूखे बच्चे के गले से उतरता तो उसकी तृप्ति की दुआएं सीधे ईश्वर तक पहुंचती। परंपराएं भी बनी रहें और मानवता भी जीवित रहे, यही सच्ची सेवा है।’ तीसरे यूजर ने लिखा ‘किसी गरीब का भला करो भगवान तुम्हरा भला करेगा।’ चौथे यूजर ने लिखा ‘दान करने आया, अधर्म करके गया।’ इस तरह कुछ लोग वीडियो देख नाराजगी जता रहे हैं।
यूजर्स ने कहा- ‘सबकी आस्था का सम्मान…’

वहीं कुछ यूजर्स सपोर्ट में भी कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा ‘ये जो दूध मांग रही हैं, ये वहीं है जो पहले दूध बेचते हैं और फिर जो गंगा में चढ़ाता है, तो बर्तन लेकर मांगने पहुंचते हैं और फिर उसी दूध को बेचते हैं।’ दूसरे यूजर ने लिखा ‘उसकी श्रद्धा लड़की को देने की नहीं है, इसलिए वो नहीं दे रहा। हमें सबकी श्रद्धा का सम्मान करना चाहिए।’ तीसरे यूजर ने लिखा ‘उसका दूध, उसकी मर्जी।’ इसी तरह कुछ लोग कह रहे हैं कि हमें सबकी आस्था का सम्मान करना चाहिए।
यह भी पढ़ें: महिला इन्फ्लुएंसर पर ऐसे लट्टू हुआ मनचला! इंस्टा पर परेशान करने के बाद हरियाणा से पहुंच गया बेंगलुरु





















