महिला इन्फ्लुएंसर पर ऐसे लट्टू हुआ मनचला! इंस्टा पर परेशान करने के बाद हरियाणा से पहुंच गया बेंगलुरु

Summary :

Bengaluru fitness influencer case: सोशल मीडिया ने जहां लोगों को कई तरह की सुविधा दी है तो वहीं दूसरी और उसने महिलाओं की प्राइवेसी और सुरक्षा को गंभीर खतरे में डाल दिया है। आए दिन ऐसे मामले सामने आ रहे हैं, जहां ऑनलाइन पहचान धीरे-धीरे डर और खतरे में बदल जाती है। ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से सामने आया है, जहां एक महिला फिटनेस और न्यूट्रिशन इन्फ्लुएंसर को सोशल मीडिया के जरिए परेशान किया गया। Bengaluru fitness influencer case: इंस्टाग्राम से शुरू हुई बातचीत पीड़िता एक जानी-पहचानी फिटनेस और न्यूट्रिशन इन्फ्लुएंसर हैं, जो सोशल…

Bengaluru fitness influencer case: सोशल मीडिया ने जहां लोगों को कई तरह की सुविधा दी है तो वहीं दूसरी और उसने महिलाओं की प्राइवेसी और सुरक्षा को गंभीर खतरे में डाल दिया है। आए दिन ऐसे मामले सामने आ रहे हैं, जहां ऑनलाइन पहचान धीरे-धीरे डर और खतरे में बदल जाती है। ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से सामने आया है, जहां एक महिला फिटनेस और न्यूट्रिशन इन्फ्लुएंसर को सोशल मीडिया के जरिए परेशान किया गया।

Bengaluru fitness influencer case: इंस्टाग्राम से शुरू हुई बातचीत

पीड़िता एक जानी-पहचानी फिटनेस और न्यूट्रिशन इन्फ्लुएंसर हैं, जो सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी सुधीर कुमार की पहचान महिला से इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी। शुरुआत में दोनों के बीच सामान्य बातचीत हुई, जो पूरी तरह औपचारिक और सीमित थी। लेकिन कुछ समय बाद आरोपी ने महिला का मोबाइल नंबर हासिल कर लिया और इसके बाद उसकी हरकतें बदलने लगीं।

Bengaluru fitness influencer case ( source: social media )
Bengaluru fitness influencer case ( source: social media )

Fitness Influencer Harassment: अश्लील मैसेज और लगातार परेशान करना

नंबर मिलने के बाद आरोपी ने इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप के जरिए महिला को आपत्तिजनक और अश्लील संदेश भेजने शुरू कर दिए। महिला ने इन संदेशों को नजरअंदाज करने और बातचीत खत्म करने की कोशिश की, लेकिन इससे आरोपी और ज्यादा आक्रामक हो गया। लगातार मैसेज भेजकर वह महिला को मानसिक रूप से परेशान करने लगा।

Instagram Harassment Case: ऑनलाइन उत्पीड़न से स्टॉकिंग तक

मामला यहीं नहीं रुका। आरोपी महिला की सोशल मीडिया गतिविधियों पर नजर रखने लगा। वह यह जानने की कोशिश करने लगा कि महिला कहां जाती है, किस जिम में वर्कआउट करती है और उसका ऑफिस कहां है। महिला की हर पोस्ट और स्टोरी को वह बारीकी से फॉलो करने लगा, जिससे पीड़िता को खतरे का अहसास होने लगा।

Bengaluru fitness influencer case ( source: social media )
Bengaluru fitness influencer case ( source: social media )

हरियाणा से बेंगलुरु तक पीछा

स्थिति तब और गंभीर हो गई जब आरोपी हरियाणा से बेंगलुरु पहुंच गया। यहां आकर उसने महिला के जिम और ऑफिस के आसपास लोगों से पूछताछ शुरू कर दी। आरोपी का इस तरह अचानक पास पहुंच जाना महिला के लिए बेहद डरावना अनुभव था। उसे हर वक्त अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता सताने लगी और वह खुद को असुरक्षित महसूस करने लगी।

पुलिस में शिकायत दर्ज

डर और तनाव के बीच आखिरकार पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर साउथ डिवीजन महिला पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। महिला पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई की। आरोपी सुधीर कुमार के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया।

Bengaluru fitness influencer case ( source: social media )
Bengaluru fitness influencer case ( source: social media )

आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी ने पहले भी किसी महिला के साथ इसी तरह की हरकत तो नहीं की है। साथ ही, उसके मोबाइल और सोशल मीडिया अकाउंट्स की भी जांच की जा रही है।

सोशल मीडिया पर सतर्कता जरूरी

यह मामला एक बार फिर यह साबित करता है कि सोशल मीडिया पर सतर्क रहना कितना जरूरी है। ऑनलाइन पहचान कब खतरे में बदल जाए, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल होता है। महिलाओं को अपनी निजी जानकारी साझा करते समय विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है, वहीं समाज और कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी भी है कि ऐसे मामलों में सख्त और त्वरित कार्रवाई की जाए।

यह भी पढ़ें: 9 साल की लड़की बनी मां, सगे भाई के बच्चे को दिया जन्म! सच है या झूठ?

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।