तंबाकू-गुटखा-सिगरेट सब बंद, इस राज्य सरकार का बड़ा फैसला; जानें शराब को लेकर क्या है ताजा अपडेट

Summary :

Odisha tobacco ban: ओडिशा सरकार ने सभी तंबाकू उत्पादों पर पूरी तरह से बैन लगाकर एक बड़ा फैसला लिया है। इस फैसले का तंबाकू का सेवन करने वाले लोगों पर काफी असर पड़ेगा . ऐसे में अब ओडिशा में बीड़ी, सिगरेट, गुटखा, तंबाकू, खैनी और जर्दा सहित सभी पदार्थों पर पाबंदी लगा दी गई है। इनके प्रोडक्शन, पैकेजिंग, डिस्ट्रीब्यूशन और बेचने पर प्रदेश में रोक लगा दिया गया है। राज्य के हेल्थ विभाग ने नोटिस जारी कर के नए नियमों को लागू किया है। Nicotine Products Ban in Odisha: देखें तंबाकू वाले बैन प्रोडक्ट्स की लिस्ट 1. गुटखा, पान मसाला,…

Odisha tobacco ban: ओडिशा सरकार ने सभी तंबाकू उत्पादों पर पूरी तरह से बैन लगाकर एक बड़ा फैसला लिया है। इस फैसले का तंबाकू का सेवन करने वाले लोगों पर काफी असर पड़ेगा . ऐसे में अब ओडिशा में बीड़ी, सिगरेट, गुटखा, तंबाकू, खैनी और जर्दा सहित सभी पदार्थों पर पाबंदी लगा दी गई है। इनके प्रोडक्शन, पैकेजिंग, डिस्ट्रीब्यूशन और बेचने पर प्रदेश में रोक लगा दिया गया है। राज्य के हेल्थ विभाग ने नोटिस जारी कर के नए नियमों को लागू किया है।

Nicotine Products Ban in Odisha: देखें तंबाकू वाले बैन प्रोडक्ट्स की लिस्ट

1. गुटखा, पान मसाला, जर्दा और खैनी जैसे सभी तंबाकू उत्पाद प्रतिबंधित हैं।
2. फ्लेवर्ड, सेंटेड या किसी भी तरह के एडिटिव्स मिले चबाने वाले उत्पादों पर पूरी तरह रोक है।
3. पैकेज्ड और अनपैकेज्ड, दोनों प्रकार के तंबाकू उत्पाद इस प्रतिबंध के दायरे में आते हैं।
4. अलग-अलग पैकेट में बिकने वाले, लेकिन मिलाकर इस्तेमाल किए जाने वाले उत्पाद भी बैन में शामिल हैं।
5. कोई भी फूड आइटम जिसमें तंबाकू या निकोटीन मौजूद हो, नाम चाहे जो भी हो, प्रतिबंधित रहेगा।
6. यह प्रतिबंध सभी ओरल (मुंह से उपयोग होने वाले) तंबाकू उत्पादों के निर्माण, बिक्री, भंडारण और उपयोग पर लागू है।

Odisha Government Ban all tobacco products: क्यों लिया गया ये फैसला?

1. तंबाकू और निकोटीन से होने वाली गंभीर बीमारियों, खासकर कैंसर, को रोकना।
2. युवाओं और बच्चों को नशे की लत से बचाने के लिए सख्त कदम उठाना।
3. सार्वजनिक स्वास्थ्य पर बढ़ते बोझ और इलाज के खर्च को कम करना।
4. खाद्य पदार्थों में तंबाकू/निकोटीन की मिलावट पर पूरी तरह रोक लगाना।
5. तंबाकू नियंत्रण से जुड़े कानूनों और स्वास्थ्य नियमों को प्रभावी रूप से लागू करना।

Odisha tobacco ban: ओडिशा को नशा मुक्त बनाने की तैयारी

ओडिशा सरकार राज्य को नशा-मुक्त बनाने की दिशा में ठोस कदम उठा रही है। गुटखा, पान मसाला, जर्दा, खैनी और अन्य ओरल तंबाकू उत्पादों पर सख्त प्रतिबंध लागू किया गया है। इस फैसले का उद्देश्य लोगों, खासकर युवाओं और बच्चों को नशे की लत से बचाना है। सरकार ने साफ किया है कि तंबाकू या निकोटीन मिले किसी भी खाद्य पदार्थ के निर्माण, बिक्री, भंडारण और उपयोग पर कार्रवाई होगी। स्वास्थ्य विभाग, पुलिस और खाद्य सुरक्षा टीमों को संयुक्त रूप से निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही जागरूकता अभियानों के जरिए लोगों को नशे से होने वाले नुकसान बताए जा रहे हैं।

ALSO READ: दिल्ली में जाम की समस्या होगी खत्म! यहां बनेगा नया फ्लाईओवर, 3 सड़क परियोजनाओं को सरकार ने दी मंजूरी

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।