1 फरवरी को Budget 2026 होगा पेश, टैक्स, GST, होम लोन और रियल एस्टेट पर टिकी देश की नजर

Summary :

Budget 2026 Expectations: 1 फरवरी सुबह 9 बजे से देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण देश का बजट 2026 को पेश कर देंगी। कुछ दिनों बाद पेश होने वाला बजट बेहद ही खास रहने वाला है जिसमें कई नए बदलाव के साथ लोगों की उम्मीदें भी टिकी हुई है और वह 9वां बजट पेश करेंगी। इस बजट में न्यू टैक्स रिजीम, पर्सनल टैक्स छूट, छूट का दायरा बढ़ाने के साथ ही मिडिल क्लास, किसानों, महिलाओं, शेयर बाजार में निवेशकों के लिए उम्मीदों से भरा रह सकता है। वहीं इस बार बजट में नई टीम अपनी भूमिका निभा रही है। विस्तार…

Budget 2026 Expectations: 1 फरवरी सुबह 9 बजे से देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण देश का बजट 2026 को पेश कर देंगी। कुछ दिनों बाद पेश होने वाला बजट बेहद ही खास रहने वाला है जिसमें कई नए बदलाव के साथ लोगों की उम्मीदें भी टिकी हुई है और वह 9वां बजट पेश करेंगी।

इस बजट में न्यू टैक्स रिजीम, पर्सनल टैक्स छूट, छूट का दायरा बढ़ाने के साथ ही मिडिल क्लास, किसानों, महिलाओं, शेयर बाजार में निवेशकों के लिए उम्मीदों से भरा रह सकता है। वहीं इस बार बजट में नई टीम अपनी भूमिका निभा रही है। विस्तार से जानते है कि बजट 2026 में क्या बड़ी सौगात मिल सकती है और कितनी छूट इस बार मिलने की उम्मीद है।

Budget 2026 Expectations

Budget 2026 Expectations
Budget 2026 Expectations

बजट 2026 में इनकम टैक्स को लेकर भी लोगों की उम्मीदें टिकी हुई है लेकिन माना जा रहा है कि बदलाव की संभावना कम हो सकती है क्योंकि अप्रैल 2026 से नया इनकम टैक्स एक्ट लागू हो जाएगा। नए बजट पर उम्मीद की जा रही है कि हेल्थ इंश्योरेंस को आसान बनाने, TDS नियमों को आसान किया जा सकता है। होम लोन की छूट पर भी विचार किया जा सकता है जिससे आम लोगों को फायदा मिलेगा और सरकार को अधिक करदादता मिल सकेंगे साथ ही ITR भरने के लिए भी प्रोत्साहन मिलेगा।

Budget 2026 Live Updates

गिग वर्कर्स को लेकर भी आज के समय में मांग उठाई जा रही है और अब माना जा रहा है कि इनके स्वास्थ्य बीमा योजना को लेकर भी विचार किया जा सकता है और आवश्यकता के अनुसार हेल्थ इंश्योरेंस कम कीमत पर देने की उम्मीद है। इन योजना से गीग वर्कर्स जिन्हें अस्थायी कर्मचारी भी कहते है वह अपना उपचार करा सकेंगे और सुरक्षा भी सुनिश्चित हो सकती है।

Budget 2026 Income Tax Slab

Budget 2026 Income Tax Slab
Budget 2026 Income Tax Slab (AI Generated Image)

बजट में मिडिल क्लास और आम आदमी को राहत देने के लिए टैक्स में कटौती की जा सकती है। बता दें कि सस्ते जूतों पर GST कम करना, पॉलिसी सस्ती करने के लिए हेल्थ इंश्योरेंस पर GST घटाना, दूध, तेल और जरूरी सामान के कीमतों के बढ़ने से रोकने के लिए कोल्ड स्टोरेज इंफ्रास्ट्रक्चर पर फंड देने का ऐलान किया जा सकता है। साथ ही पेट्रोल डीजल की कीमतों को भी GST में लाने की मांग जोर पकड़ रही है और LPG-उर्वरक सब्सिडी मिलने से रसोई गैस सिलेंडर की कीमत भी कम हो सकती है।

Budget 2026 For Stock Market

Budget 2026 For Stock Market
Budget 2026 For Stock Market (AI Generated Image)

भारतीय शेयर बाजार में भी कोहराम मचा हुआ है और बाजार अस्थिर है। जिसके चलते निवेशकों का करोड़ों रुपया स्वाहा हो गया है। बजट 2026 को लेकर निवेशकों ने भी कई उम्मीदें लगाई हुई है और टैक्स के नियमों में स्थिरता लाने, सस्ता करने, लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन्स की दरों को सरल बनाने की निवेशकों द्वारा मांग की जा रही है जिससे नुकसान की भरपाई भी की जा सके। साथ ही निवेशकों को भरोसा बढ़ाने के लिए परियोजनाओं के समय पर पूरा करना, शहरी इन्फ्रास्ट्रक्चर और मोबिलिटी में लगातार निवेश की उम्मीदें जताई जा रही है।

ALSO READ: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मिले स्पेन के विदेश मंत्री, आतंकवाद पर दोनों देशों का कड़ा रुख, कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।