Bhupesh Baghel attacks Rambhadracharya: प्रदेश में नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत के बाद अब पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी रामभद्राचार्य और धीरेंद्र शास्त्री निशाना साधा है। इसके अलावा उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी तीखे हमले किए हैं। भूपेश बघेल ने मोदी मंत्रिमंडल के कुछ मंत्रियों का जिक्र करते हुए कहा कि वह मांस खाने के आदी हैं। खुद किरण रिजजू इसमें शामिल है। उन्होंने पूछा कि क्या रामभद्राचार्य इन्हें उचित मानते हैं। उन्होंने कहा कि धर्म और संस्कृति की बात करने वालों को पहले अपने राजनीतिक सहयोगियों के आचरण पर भी सवाल उठाना चाहिए।
पूर्व मुख्यमंत्री ने संघ प्रमुख मोहन भागवत पर प्रहार करते हुए कहा कि आज तक उन्होंने संस्कृत का एक भी श्लोक हीं बोला है तो वह धर्म के बड़े ठेकेदार कैसे बन गए। इधर रामभद्राचार्य और धीरेंद्र शास्त्री को लेकर भूपेश बघेल ने कहा की राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं की तरह व्यवहार नहीं होना चाहिए। उन्होंने कटाक्ष किये कि अगर धीरेंद्र शास्त्री पर्ची देख कर लोगों की समस्याएं बता सकते हैं तो अपने गुरु के निर्देश पर पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दाम भी कम करके दिखाएं।
इधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि रामभद्राचार्य अपनी दिव्य दृष्टि से यह भी बताएं कि प्रधानमंत्री मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सामने समझौता कर झुक क्यों जाते हैं। उन्होंने इटली की प्रधानमंत्री जार्जिया मेलोनी और नरेंद्र मोदी की मुलाकात और मेलोडी टॉफी को लेकर चल रही चर्चाओं पर भी तंज कसे हैं।
रायपुर, आशीष शर्मा/ पंजाब केसरी


Download Android App
Download iOS App




