पति नहीं राक्षस है राक्षस! 3 माह की गर्भवती पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाला ब्लेड, पोस्टमार्टम के बाद…; छत्तीसगढ़ की ये घटना सुनकर हिल जाएगा दिमाग

Summary :

Chhattisgarh Pregnant Wife Murder: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। जहां से क्रूरता की एक चौंकाने वाली घटना सामने आने से हड़कंप मच गया। जहां एक व्यक्ति ने अपनी 23 वर्षीय गर्भवती पत्नी को बेरहमी से पीटा उसके बाद उसके गुप्तांग में एक आरी का ब्लेड डालकर उसे तड़पा-तड़पा कर हत्या कर दी। इस मामले की पुष्टि पुलिस ने खुद की है। उन्होंने बताया कि यह घटना 14 मई को मणिपुर पुलिस थाना क्षेत्र के अंदर आने वाले भित्तिकला गांव में हुई है। Surguja brutality case: गुप्तांग में ब्लेड डालकर मारा इस घटना को लेकर एक…

Chhattisgarh Pregnant Wife Murder: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। जहां से क्रूरता की एक चौंकाने वाली घटना सामने आने से हड़कंप मच गया। जहां एक व्यक्ति ने अपनी 23 वर्षीय गर्भवती पत्नी को बेरहमी से पीटा उसके बाद उसके गुप्तांग में एक आरी का ब्लेड डालकर उसे तड़पा-तड़पा कर हत्या कर दी। इस मामले की पुष्टि पुलिस ने खुद की है। उन्होंने बताया कि यह घटना 14 मई को मणिपुर पुलिस थाना क्षेत्र के अंदर आने वाले भित्तिकला गांव में हुई है।

Surguja brutality case: गुप्तांग में ब्लेड डालकर मारा

Chhattisgarh Pregnant Wife Murder (credit-sm)

इस घटना को लेकर एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी प्रदीप अगरिया को अंबिकापुर से रविवार को अरेस्ट किया गया है। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस अधिकारी ने आगे कहा, “शुरुआती जानकारी के मुताबिक, अगरिया और हीराबाई की शादी लगभग 5 साल पहले हुई थी। आरोपी पति अक्सर शराब के नशे में अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता और उसके साथ जरदस्ती करता था। 14 मई की सुबह आरोपी ने अपनी पत्नी हीराबाई को बुरी तरह पीटा और उसके गुप्तांग में एक आरी का ब्लेड डाल दिया। इस घटना के समय उनकी चार साल की एक बेटी मौके पर मौजूद थी।

Pradeep Agariya arrested: पुलिस ने क्या बताया?

Chhattisgarh Pregnant Wife Murder (credit-sm)

पुलिस के अनुसार, इस घटना के बाद हीराबाई बेहोश हो गई थी, आरोपी ने खुद उसे मोटरसाइकिल से अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया. वहां उसने डॉक्टरों को झूठ बोलते हुए बताया कि उसकी पत्नी सड़क दुर्घटना में बुरी तरह जख्मी हो गई है. जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत बता दिया. पत्नी की मौत की सूचना मिलते ही आरोपी अस्पताल से भाग निकला।

Ambikapur Crime News: तीन महीने की गर्भवती थी महिला (Domestic violence murder)

अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज के फोरेंसिक विभाग में कार्यरत डॉ. संतु बाग ने बताया कि मृतका तीन महीने की गर्भवती थी और उसके शरीर पर लगभग 17 गंभीर बाहरी चोटों के निशान थे। मृतका के गुप्तांगों से लगभग 10 इंच लंबा एक लोहे का औजार बरामद किया गया है, जिसे जांच के लिए पुलिस को सौंप दिया गया है। पुलिस इस मामले में विस्तृत जांच कर रही है। इस नृशंस घटना ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है।

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।