Chhattisgarh Update News Today: सहकारिता सप्ताह को जनआंदोलन बनाने की तैयारी, केदार कश्यप ने दिया ‘सहकार से समृद्धि’ का मंत्र

Summary :

Chhattisgarh Update News Today: केंद्र में सहकारिता मंत्रालय के गठन के पांच वर्ष पूरे होने के अवसर पर 29 जून से 6 जुलाई तक पूरे छत्तीसगढ़ में आयोजित होने वाले सहकारिता सप्ताह को व्यापक जनभागीदारी वाला अभियान बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने बुधवार को नवा रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में समीक्षा बैठक लेकर अधिकारियों और सहकारी संस्थाओं के प्रतिनिधियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि यह आयोजन केवल औपचारिक कार्यक्रम न रहकर गांव-गांव तक पहुंचने वाला जनआंदोलन बने। सहकारिता क्षेत्र को नई पहचान बैठक में मंत्री कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

Chhattisgarh Update News Today: केंद्र में सहकारिता मंत्रालय के गठन के पांच वर्ष पूरे होने के अवसर पर 29 जून से 6 जुलाई तक पूरे छत्तीसगढ़ में आयोजित होने वाले सहकारिता सप्ताह को व्यापक जनभागीदारी वाला अभियान बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने बुधवार को नवा रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में समीक्षा बैठक लेकर अधिकारियों और सहकारी संस्थाओं के प्रतिनिधियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि यह आयोजन केवल औपचारिक कार्यक्रम न रहकर गांव-गांव तक पहुंचने वाला जनआंदोलन बने।

सहकारिता क्षेत्र को नई पहचान

सहकारिता मंत्री केदार कश्यप
सहकारिता मंत्री केदार कश्यप

बैठक में मंत्री कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में देश में सहकारिता क्षेत्र को नई पहचान मिली है। किसानों की समृद्धि, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती, महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सहकारिता की भूमिका लगातार बढ़ रही है।

उन्होंने निर्देश दिए कि सहकारिता सप्ताह के दौरान राज्य के सभी जिलों, विकासखंडों और सहकारी समितियों में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। किसानों, युवाओं, महिला स्व-सहायता समूहों, दुग्ध उत्पादकों, मत्स्य पालकों, वनोपज संग्राहकों और हस्तशिल्पियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए ताकि सहकारिता आंदोलन को नई गति मिल सके।

डिजिटल सेवाओं पर विशेष फोकस रखने के निर्देश

भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा
भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा

मंत्री कश्यप ने सप्ताहभर चलने वाले आयोजनों में जागरूकता, नवाचार और डिजिटल सेवाओं पर विशेष फोकस रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोगों को सहकारी योजनाओं और उनके लाभों की जानकारी दी जाए, ताकि अधिक से अधिक नागरिक सहकारिता से जुड़ सकें।

राज्य स्तरीय प्रदर्शनी की तैयारियों की समीक्षा करते हुए मंत्री ने कहा कि केवल आंकड़े प्रदर्शित करने के बजाय सहकारिता से लाभान्वित हितग्राहियों की सफलता की कहानियों, नवाचारों और जमीनी उपलब्धियों को प्रमुखता दी जाए। इससे आम लोगों को सहकारिता की वास्तविक ताकत का एहसास होगा।

भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा

बैठक में जिला सहकारी बैंक, प्राथमिक कृषि साख समितियां, विपणन संघ, दुग्ध महासंघ, मत्स्य महासंघ और लघुवनोपज संघ सहित विभिन्न सहकारी संस्थाओं की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा हुई। मंत्री कश्यप ने कहा कि “सहकार से समृद्धि” केवल नारा नहीं, बल्कि विकास का व्यवहारिक मॉडल है और लक्ष्य यह है कि सहकारिता का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।