छत्तीसगढ़ में एक शादी इन दिनों पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बनी हुई है। जांजगीर-चांपा जिले के कोसमंदा गांव में एक दुल्हन ने शादी के मंडप में ऐसा फैसला लिया, जिसकी हर तरफ सराहना हो रही है। दुल्हन मुस्कान ने सात फेरे शुरू होने से ठीक पहले शादी करने से मना कर दिया ( Janjgir Bride Refused Marriage), क्योंकि दूल्हा शराब के नशे में था। इसके बाद बारात बिना दुल्हन के ही वापस लौट गई।
जानकारी के अनुसार, 23 जून को खोखरा गांव से बारात पूरे रीति-रिवाज के साथ कोसमंदा पहुंची थी। दोनों परिवार खुशी-खुशी शादी की रस्में निभा रहे थे। शुरुआती कार्यक्रम बिना किसी परेशानी के पूरे हुए। लेकिन जब सात फेरे और सिंदूरदान का समय आया, तब दूल्हे की हालत देखकर सभी लोग हैरान रह गए।
Drunk Groom Wedding: मंडप में लड़खड़ाने लगा शराबी दूल्हा

बताया गया कि दूल्हा संतकुमार राय अपने दोस्तों के साथ काफी शराब पी चुका था। वह ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था और मंडप में बैठते समय बार-बार लड़खड़ा रहा था। उसकी हालत देखकर साफ लग रहा था कि वह नशे में है। शादी में मौजूद लोगों ने भी यह सब देखा।दूल्हे की हालत देखने के बाद मुस्कान ने बिना किसी डर के बड़ा फैसला लिया। उसने साफ शब्दों में कहा कि वह किसी शराबी व्यक्ति के साथ अपना जीवन नहीं बिताना चाहती। समाज और रिश्तेदारों के दबाव के बावजूद उसने अपना फैसला नहीं बदला।
ऐसे में जब दुल्हन ने शादी से इनकार किया तो शादी का पूरा कार्यक्रम वहीं रोक दिया गया। मुस्कान के फैसले का उसकी मां और परिवार ने भी समर्थन किया। उन्होंने शादी की सभी रस्में रोक दीं और दूल्हे व बारातियों से वापस लौटने को कहा। कुछ देर के लिए गांव में तनाव का माहौल बन गया, लेकिन समझदारी से मामला संभाल लिया गया।
Chhattisgarh Wedding News: पुलिस की मौजूदगी में शांतिपूर्वक लौटी बारात

घटना की सूचना मिलने पर जांजगीर-चांपा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों से बातचीत की, जिससे कोई विवाद नहीं हुआ। इसके बाद बारात बिना शादी के ही शांतिपूर्वक वापस अपने गांव लौट गई। मुस्कान के इस फैसले की पूरे इलाके में जमकर तारीफ हो रही है। लोगों का कहना है कि उसने अपने भविष्य को देखते हुए सही निर्णय लिया। घटना के 48 घंटे के भीतर जिला प्रशासन और पुलिस ने उसे सम्मानित किया।
जांजगीर-चांपा पुलिस ने उसे अपने नशा मुक्ति अभियान का यूथ आइकॉन बनाया। साथ ही 5 हजार रुपये प्रति माह मानदेय पर काउंसलर नियुक्त किया गया। पुलिस ने घोषणा की कि मुस्कान की कॉलेज तक की पढ़ाई का खर्च उठाया जाएगा। वहीं जिला प्रशासन ने उन्हें स्किल ट्रेनिंग और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ देने की भी बात कही।
यह भी पढ़ें: कांग्रेस ने लोकतंत्र का गला घोंटा, अब लोकतंत्र की दुहाई दे रही है: केदार कश्यप


Download Android App
Download iOS App




