Kedar Nath Gupta: अपेक्स बैंक के प्राधिकृत अधिकारी केदार नाथ गुप्ता की अध्यक्षता में आज नया रायपुर में जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि राज्य की 2058 पैक्स समितियों के माध्यम से किसानों को अल्पकालीन कृषि ऋण प्रदान किए जा रहे हैं। खरीफ एवं रबी फसलों के लिए निर्धारित 9 हजार करोड़ रुपये के लक्ष्य के विरुद्ध अब तक 7 हजार 261 करोड़ रुपये के ऋण वितरण किये जा चुके हैं, जो लक्ष्य का 80.68 प्रतिशत है।
Chhattisgarh News: धान उपार्जन से लिंक होंगे कृषि ऋण, वसूली पर जोर
गुप्ता ने निर्देश दिया कि वितरित कृषि ऋणों की चालू एवं कालातीत राशियों की प्रविष्टि पंजीयक मॉड्यूल तथा धान उपार्जन मॉड्यूल में तीन दिनों के भीतर अनिवार्य रूप से की जाए, ताकि लिंकिंग के माध्यम से ऋण वसूली शत-प्रतिशत सुनिश्चित की जा सके। अपेक्स बैंक के प्राधिकृत अधिकारी श्री गुप्ता ने बैठक में यह भी निर्देशित किया कि कालातीत ऋणी किसानों की सूची सूचना पटल पर प्रदर्शित की जाए।
Kedar Nath Gupta News: सहकारिता प्रणाली मजबूत करने पर जोर
साथ ही जिला सहकारी बैंकों के सीईओ को भी निर्देशित किया कि सहकारी संस्थाओं की अधिक निधियों का विनियोजन केवल सहकारी बैंकों में ही किया जाए, जिससे राज्य की सहकारिता प्रणाली आर्थिक रूप से अधिक सशक्त बने। इस अवसर पर अपेक्स बैंक के प्रबंध संचालक श्री के. एन. कांडे, महाप्रबंधक श्री युगल किशोर, ओएसडी श्री अविनाश श्रीवास्तव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।


Download Android App
Download iOS App




