Hrithik Roshan Net Worth: बॉलीवुड में कई ऐसे एक्टर्स हैं जिन्होंने अपने माता-पिता की राह पर चलते हुए फिल्मों में कदम रखा कुछ ने इंडस्ट्री में जबरदस्त मुकाम हासिल किया, तो वहीं कई कलाकार फ्लॉप होने के बाद पर्दे से एकदम ही गायब हो गए लेकिन आज हम आपको एक ऐसे स्टारकिड के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने न सिर्फ एक्टिंग में सफलता पाई बल्कि फाइनेंस के मामले में भी सभी को पीछे छोड़ दियाऔर उस स्टार किड का नाम है ऋतिक रोशन।
Hrithik Roshan Lifestyle: लग्जरी लाइफ जीते हैं एक्टर

ऋतिक रोशन का नाम सुनकर शायद आपको हैरानी न हो, क्योंकि वो मशहूर फिल्ममेकर राकेश रोशन के बेटे है और बॉलीवुड के ग्रीक गॉड कहे जाते है। ऋतिक को इंडियन फिल्म इंडस्ट्री का सबसे अमीर स्टारकिड भी माना जाता है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, उनकी कुल संपत्ति करीब 3130 करोड़ रुपये बताई जाती है। इस मामले में वो आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और जाह्नवी कपूर जैसे बड़े स्टारकिड्स से भी काफी आगे हैं।
Hrithik Roshan Car Collection : महंगी गीड़ियों में घुमते है एक्टर

अगर लाइफस्टाइल की बात करें तो ऋतिक रोशन बेहद आलीशान जिंदगी जीते हैं, मुंबई में उनका एक शानदार सी-फेसिंग अपार्टमेंट है और लोनावाला में एक खूबसूरत फार्महाउस भी है, इसके अलावा उनके पास लग्जरी कारों का शानदार कलेक्शन है, जिसमें रोल्स रॉयस घोस्ट Series 2, मर्सिडीज मेबैक और मासेराती स्पाइडर जैसी महंगी गाड़ियां शामिल हैं।
Hrithik Roshan Net Worth: इस फिल्म से किया था एक्टर ने डेब्यू
ऋतिक रोशन ने साल 2000 में फिल्म ‘कहो ना… प्यार है’ से बॉलीवुड में एंट्री की थी, जो कि सुपरहिट साबित हुई और ऋतिक रातोंरात स्टार बन गए। बीते दो दशकों में उन्होंने कृष, धूम 2, जोधा अकबर, जिंदगी ना मिलेगी दोबारा और वॉर जैसी कई हिट और यादगार फिल्मों में काम किया है
ऋतिक की कमाई सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं है। वो ब्रांड एंडोर्समेंट, अपने फैमिली प्रोडक्शन हाउस फिल्मक्राफ्ट और अपने फिटनेस और लाइफस्टाइल ब्रांड HRX से भी मोटी कमाई करते हैं। फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, अकेले HRX की वैल्यू करीब 7300 करोड़ रुपये आंकी गई है।
Read More: नपुर सेनन की हल्दी सेरेमनी पर जमकर नाची बहन कृति, वीडियो हुआ वायरल


Download Android App
Download iOS App




