Minor Girl Suicide in Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची में 17 साल की एक किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक, करीब एक महीने पहले किशोरी ने अपने बॉयफ्रेंड पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। घटना के बाद मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है। पोस्टमार्टम पूरा होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
पुलिस ने बताया
सदर थाना प्रभारी कुलदीप कुमार ने बताया कि सोमवार दोपहर लड़की अपने घर के बाथरूम में फंदे से लटकी हुई मिली। पुलिस का कहना है कि अभी तक जांच में आरोपी बॉयफ्रेंड की इस आत्महत्या में सीधी भूमिका के कोई सबूत नहीं मिले हैं।
पुलिस ने मंगलवार को जानकारी दी कि किशोरी की शिकायत के बाद 16 वर्षीय आरोपी लड़के को 18 अप्रैल को हिरासत में लिया गया था। तब से वह बाल सुधार गृह में बंद है। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध थे।
आरोपी 9वीं का छात्र
पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी लड़का 9वीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा था, जबकि मृतका इंटरमीडिएट की छात्रा थी। पुलिस का कहना है कि 17 अप्रैल को आरोपी किशोरी को अपने घर ले गया था, जहां उसके साथ यौन उत्पीड़न किया गया।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस घटना के बाद किशोरी मानसिक रूप से काफी सदमे में थी और करीब एक महीने बाद उसने आत्महत्या जैसा बड़ा कदम उठा लिया। कुलदीप कुमार ने बताया कि घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला है, लेकिन उसमें क्या लिखा है, इसकी जानकारी फिलहाल सार्वजनिक नहीं की गई है।


Download Android App
Download iOS App




