‘भ्रम फैलाने की कोशिश में सफल नहीं होगी कांग्रेस’, VB-G RAM G को लेकर कृषि मंत्री रामविचार नेताम का कांग्रेस पर तीखा हमला

Summary :

Ram Vichar Netam Attack On Congress: मनरेगा योजना को नए स्वरूप में VB-G RAM G (विकसित भारत–रोजगार और आजीविका मिशन के लिए गारंटी) के रूप में लागू किए जाने को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस जहां इस बदलाव का देशभर में विरोध कर रही है, वहीं छत्तीसगढ़ सरकार ने इसे श्रमिक हितैषी बताते हुए कांग्रेस के आरोपों को सिरे से खारिज किया है। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट के छत्तीसगढ़ दौरे पर मंत्री रामविचार नेताम ने तीखा तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस विपक्ष में है, इसलिए बैठक करने का उन्हें अधिकार है, लेकिन वह इस मुद्दे…

Ram Vichar Netam Attack On Congress: मनरेगा योजना को नए स्वरूप में VB-G RAM G (विकसित भारत–रोजगार और आजीविका मिशन के लिए गारंटी) के रूप में लागू किए जाने को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस जहां इस बदलाव का देशभर में विरोध कर रही है, वहीं छत्तीसगढ़ सरकार ने इसे श्रमिक हितैषी बताते हुए कांग्रेस के आरोपों को सिरे से खारिज किया है।

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट के छत्तीसगढ़ दौरे पर मंत्री रामविचार नेताम ने तीखा तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस विपक्ष में है, इसलिए बैठक करने का उन्हें अधिकार है, लेकिन वह इस मुद्दे पर जनता को भ्रमित करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा, “सचिन पायलट सैर-सपाटा कर के आएंगे और चले जाएंगे। ईंधन की कमी होगी तो भरकर चले जाएंगे।”

VB-G RAM G से श्रमिक वर्ग को अधिक लाभ

मंत्री नेताम ने स्पष्ट किया कि VB-G RAM G योजना के माध्यम से श्रमिक वर्ग को पहले से अधिक लाभ मिलेगा। जिन कार्यों को पहले मनरेगा के तहत शामिल नहीं किया जा सकता था, अब उन्हें इस योजना में जोड़ा गया है। सरकार पूरी कार्ययोजना के साथ जमीनी स्तर पर काम कर रही है, ताकि रोजगार के अवसर बढ़ें और आजीविका सुदृढ़ हो।

Chhattisgarh News: धान खरीदी पूरी तरह व्यवस्थित और पारदर्शी

Ram Vichar Netam Attack On Congress
Ram Vichar Netam Attack On Congress (Image- Social Media)

धान खरीदी को लेकर उठ रहे सवालों पर मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि इस बार प्रदेश में धान खरीदी पूरी तरह व्यवस्थित और पारदर्शी तरीके से चल रही है। जहां-जहां किसी प्रकार की समस्या सामने आ रही है, वहां संबंधित अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि सभी लंबित समस्याओं को 15 जनवरी तक दूर करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। मंत्री ने दो टूक कहा कि सरकार किसानों का धान बिके, इसके लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और किसी भी किसान को परेशान होने नहीं दिया जाएगा। कुल मिलाकर, सरकार जहां नई योजना को रोजगार और आजीविका के लिए मील का पत्थर बता रही है, वहीं कांग्रेस के विरोध को मंत्री नेताम ने केवल राजनीतिक शोर करार दिया है।

रिपोर्ट- आनंद खरे

यह भी पढ़ें: वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने 24 करोड़ 53 लाख रुपये से अधिक के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।