Delhi Crime: पिता ने अपने 2 मासूम बेटों का रेता गला, छोटे बेटे की मौत, बड़े की हालत गंभीर

Summary :

उत्तरी-पश्चिमी दिल्ली से एक बड़ा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहाँ 36 वर्षीय एक व्यक्ति ने चाकू से अपने दो मासूम बेटों का गला रेत दिया। जिसमें 2 साल के बच्‍चे की मौत हो गई और 6 साल के बच्‍चे की हालत गंभीर बनी हुई है। 36 वर्षीय पिता ने अपने दो मासूम बच्चों का रीता गला एक बेटे की मौत जबकि दूसरे की हालत गंभीर बच्चों का गला रेतने के बाद खुद भी की आत्महत्या की कोशिश दोनों बच्‍चों के पिता राकेश कुमार ने इस भयानक कृत्य को अंजाम देने के तुरंत बाद उसी चाकू से आत्महत्या…

उत्तरी-पश्चिमी दिल्ली से एक बड़ा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहाँ 36 वर्षीय एक व्यक्ति ने चाकू से अपने दो मासूम बेटों का गला रेत दिया। जिसमें 2 साल के बच्‍चे की मौत हो गई और 6 साल के बच्‍चे की हालत गंभीर बनी हुई है।

  • 36 वर्षीय पिता ने अपने दो मासूम बच्चों का रीता गला
  • एक बेटे की मौत जबकि दूसरे की हालत गंभीर
  • बच्चों का गला रेतने के बाद खुद भी की आत्महत्या की कोशिश

दोनों बच्‍चों के पिता राकेश कुमार ने इस भयानक कृत्य को अंजाम देने के तुरंत बाद उसी चाकू से आत्महत्या करने की कोशिश की। वह वजीराबाद की जेजे क्लस्टर बस्‍ती के एक मकान में रहता है और पेशे से इन्वर्टर मैकेनिक है। इस हादसे को लेकर पुलिस का कहना है कि यह घटना सोमवार की शाम 7:40 बजे की है। भारत नगर पुलिस स्टेशन को जब इस घटना की सूचना दीप चंद बंधु अस्पताल से मिली, तब एक पुलिस टीम को रवाना किया गया।

पुलिस टीम ने पाया कि व्यक्ति और उसके दो बेटों को परिवार के सदस्यों ने अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां दो वर्षीय बच्चे प्रिंस को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि राकेश और उसके बड़े बेटे सार्थक की हालत गंभीर है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि शुरुआती जांच के दौरान पता चला कि राकेश की पत्‍नी अपनी सास से मिलने के लिए ग्राउंड फ्लोर पर गई थी, उसी दौरान राकेश ने यह कदम उठाया। आगे उन्‍होंने कहा कि लगता है कि पारिवारिक कलह के कारण राकेश ने यह कदम उठाया। भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और घटना के सटीक कारण का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team