पंजाब में तेजी एक वीडियो वायरल हो गया है, जहां 73 वर्षीय एक वृद्ध महिला को उसके बेटे, बहू और पोते द्वारा प्रताड़ित कर बेरहमी से पीटा जा रहा है। आपको बता दें की महिला का बेटा वकील है, उसे सीसीटीवी कैमरे से मिले सबूतों के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। उसने खुद अपनी मां के कमरे में कैमरा लगाए हुआ था।गिरफ्तारी से पहले वकील ने कहा कि वह अपनी मां की सेवा कर रहा था।
बेटी ने लगवाया था माँ के कमरें में कैमरा
आशा रानी अपने बेटे, बेटी और बहू के साथ पंजाब के रोपड़ में रहती हैं। उनके पति की मौत दिल का दौरा पड़ने से हो गई थी। उन्होंने अपनी बेटी दीपशिखा को बताया था कि उनका बेटा अंकुर वर्मा और उसकी पत्नी सुधा उनके साथ मारपीट करते हैं। बेटी ने आशा रानी के कमरे में लगे सीसीटीवी कैमरे से फुटेज हासिल करने में कामयाब रही और उसने जो कुछ देखा, पुलिस को बताया।एक वीडियो में पीड़िता का पोता आशा रानी के गद्दे पर पानी डालता है और फिर अपने माता-पिता से शिकायत करता है कि दादी ने बिस्तर गीला कर दिया है।


Download Android App
Download iOS App



