बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान के लिए दिल्ली पुलिस ने चलाया तलाशी अभियान

Summary :

पश्चिमी दिल्ली में 10 बांग्लादेशियों की पहचान, वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू

दिल्ली पुलिस ने बांग्लादेशी घुसपैठ की चल रही जांच के तहत राष्ट्रीय राजधानी के झुग्गी-झोपड़ियों में तलाशी अभियान चलाया। पश्चिमी दिल्ली के डीसीपी विचित्रा वीर ने कहा कि तलाशी अभियान रात में चलाया गया ताकि लोगों की आसानी से जांच की जा सके क्योंकि परिवार के सदस्य आमतौर पर काम के बाद घर पर ही रहते हैं।

रात में चलाया जा रहा है अभियान

DSP विचित्रा वीर ने बताया कि रात में अभियान चलाने का उद्देश्य यह है कि लोग दिन में काम पर चले जाते हैं। रात में परिवार के सभी सदस्य घर पर ही मिलते हैं, जिससे सत्यापन आसान हो जाता है। पश्चिमी दिल्ली से 10 बांग्लादेशियों को वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और अन्य जिलों में भी यह प्रक्रिया चल रही है

उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिए निर्देश

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने आपराधिक गतिविधियों में अवैध बांग्लादेशी और रोहिंग्या प्रवासियों की बढ़ती संलिप्तता पर चिंता जताई। उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली पुलिस आयुक्त को ऐसे अवैध प्रवासियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के उद्देश्य से एक विशेष अभियान शुरू करने का निर्देश दिया।  20 जनवरी को लिखे गए एक पत्र में, दिल्ली एलजी सचिवालय ने कहा कि उपराज्यपाल ने निर्देश दिया है कि ऐसे घुसपैठियों की पहचान करने के लिए एक विशेष अभियान मिशन मोड पर चलाया जाए।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।