दिल्ली के बुराड़ी में इमारत ढहने के बाद अब तक 12 लोगों को बचाया गया

Summary :

बुराड़ी हादसे में 12-15 लोग अब भी फंसे, बचाव अभियान जारी

दिल्ली के बुराड़ी इलाके में सोमवार शाम को एक चार मंजिला इमारत गिरने से बड़ा हादसा हो गया था। दिल्ली पुलिस के अनुसरा सोमवार शाम दिल्ली के बुराड़ी इलाके में चार मंजिला इमारत गिरने के बाद अब तक दस लोगों को बचा लिया गया है। बचाए गए लोगों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है। इमारत गिरने के बाद बचाव अभियान अभी भी जारी है। पुलिस, दिल्ली अग्निशमन सेवा, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) बचाव अभियान में शामिल है।

12-15 लोग अभी भी फंसे हुए है

बुराड़ी के कौशिक एन्क्लेव में शाम करीब 6:30 बजे चार मंजिला इमारत ढह गई। पुलिस ने कहा कि उन्हें घटना के बारे में शाम 6:58 बजे फोन आया। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) (उत्तरी दिल्ली) राजा बंठिया ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि इमारत के अंदर मजदूर फंसे हुए हैं, हमें उम्मीद है कि अभी भी लगभग 12-15 लोग फंसे हुए हैं।

सांसद मनोज तिवारी का बयान
भारतीय जनता पार्टी के सांसद मनोज तिवारी ने सोमवार को बुराड़ी में एक इमारत ढहने के बाद चल रहे खोज और बचाव अभियान का निरीक्षण किया और दावा किया कि इस इमारत ढहने के लिए किसी की ओर से लापरवाही हो सकती है। इमारत की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि इस तरह की इमारत ढहने से कई सवाल उठते हैं, लेकिन प्राथमिकता सभी लोगों को बचाना है। 

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।