PM नरेंद्र मोदी आज करेंगे उत्तराखंड का दौरा, 38वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन करेंगे

Summary :

राष्ट्रीय खेलों में 36 राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश भाग लेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तराखंड और ओडिशा दौरे पर है। उत्तराखंड राज्य में PM नरेंद्र मोदी देहरादून में 38वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन करेंगे। राष्ट्रीय खेल 28 जनवरी से 14 फरवरी तक उत्तराखंड के 8 जिलों के 11 शहरों में आयोजित किए जा रहे हैं। इस साल के खेल का विषय “ग्रीन गेम्स” है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री द्वारा 38वें राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन को देखने के लिए लोगों के उत्साह को व्यक्त किया। सीएम धामी ने बताया कि PM नरेंद्र मोदी का देवभूमि के प्रति विशेष लगाव है। आपके कुशल नेतृत्व में देवभूमि उत्तराखंड 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करने जा रहा है।

10,000 से अधिक एथलीट भाग लेंगें
राष्ट्रीय खेलों में 36 राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश भाग लेंगे। 17 दिनों में, 35 खेलों के लिए प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इनमें से 33 खेलों के लिए पदक दिए जाएंगे, जबकि दो प्रदर्शनी खेल होंगे। योग और मल्लखंब को पहली बार राष्ट्रीय खेलों में शामिल किया गया है। इस आयोजन में देश भर से 10,000 से अधिक एथलीट भाग लेंगें। आयोजन स्थल के पास ‘स्पोर्ट्स फॉरेस्ट’ नाम से एक विशेष पार्क विकसित किया जा रहा है, जहाँ विभिन्न एथलीटों और मेहमानों द्वारा 10,000 पौधे लगाए जाएंगे।

PM नरेंद्र मोदी ओडिशा कॉन्क्लेव में लेंगे भाग

ओडिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘उत्कर्ष ओडिशा-मेक इन ओडिशा कॉन्क्लेव’ में भाग लेंगे और उसी दिन शाम को वे देहरादून में 38वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन करेंगे। ‘उत्कर्ष ओडिशा’ कॉन्क्लेव राज्य सरकार द्वारा आयोजित प्रमुख वैश्विक निवेश शिखर सम्मेलन है, और इसका उद्देश्य राज्य को पूर्वोदय विजन के केंद्र के साथ-साथ भारत में एक प्रमुख निवेश गंतव्य और औद्योगिक केंद्र के रूप में स्थापित करना है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।