नयी दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी में इस साल अबतक डेंगू के कम से कम 12 मामले रिपोर्ट हुए हैं। इनमें से दो मामले अप्रैल के पहले हफ्ते में सामने आए हैं। यह दिल्ली में मच्छर के काटने से होने वाली बीमारी के जल्दी फैलने का संकेत है। नगर निकाय की ओर से आज जारी ताजा रपट के मुताबिक , सात अप्रैल तक रिपोर्ट हुए मामलों में , जनवरी में छह , फरवरी में तीन और मार्च में एक मामला सामने आया है।
मच्छर के काटने से होने वाली बीमारी के मामले आमतौर पर मध्य जुलाई से नवंबर के अंत तक रिपोर्ट होते हैं , लेकिन यह समय अवधि मध्य दिसंबर तक बढ़ सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक , मलेरिया और चिकुनगुनिया के तीन – तीन मामले रिपोर्ट हुए हैं। मच्छर के काटने से होने वाली बीमारी का कोई भी मामला 13 जनवरी तक रिपोर्ट नहीं हुआ था। दक्षिण दिल्ली नगर निगम के मुताबिक , दिल्ली में पिछले साल डेंगू से कम से कम 10 लोगों की मौत हुई थी।
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।


Download Android App
Download iOS App



