दिल्ली में मंगलवार को 15,000 से अधिक लाभार्थियों को कोविड-19 के टीके लगाए गए, जिनमें से 2,532 वे थे जिन्हें टीके की दूसरी खुराक मिली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। राष्ट्रीय राजधानी के 298 टीकाकरण केंद्रों में 15,053 लोगों को टीके लगाए गए, जो निर्धारित संख्या का लगभग 50 प्रतिशत है।
16 जनवरी से शुरू हुए टीकाकरण अभियान ने पिछले एक सप्ताह में गति पकड़ी है। सोमवार को 2,191 स्वास्थ्य कर्मचारियों को दूसरी खुराक मिली, जिन्हें चार सप्ताह पहले पहली खुराक दी गई थी। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मंगलवार को 15,053 लाभार्थियों को टीका लगाया गया। 3,501 स्वास्थ्य कर्मियों को पहली खुराक मिली और 2,532 को दूसरी खुराक दी गई। इसके अलावा, मंगलवार को 9,020 अग्रिम मोर्चे के कर्मचारियों को पहली खुराक दी गई। उन्होंने कहा,“एईएफआई (टीकाकरण के बाद प्रतिकूल प्रभाव) के छह मामले सामने आए हैं।


Download Android App
Download iOS App



