दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन की वजह से आज, गुरुवार को सुबह 7:30 बजे से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए हैं। DMRC ने बताया कि सुरक्षा कारणों की वजह से ये स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। यह फैसला दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने CJP के ‘चलो संसद’ प्रोटेस्ट की वजह से लिया गया।
ये 16 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है। जो 16 मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे, उनके नाम नीचे दिए गए हैं-
- लोक कल्याण मार्ग
- राजीव चौक
- पटेल चौक
- रामकृष्ण आश्रम मार्ग
- बाराखंभा रोड
- सुप्रीम कोर्ट
- सेवा तीर्थ
- जनपथ
- मंडी हाउस
- सेंट्रल सेक्रेटेरियट
- आईटीओ (ITO)
- दिल्ली गेट
- इंद्रप्रस्थ
- खान मार्केट
- जोर बाग
- शिवाजी स्टेडियम
Service Update
Below mentioned Metro stations will be closed from 07:30 AM till further instructions. However, Interchange facility shall remain available at Rajiv Chowk, Mandi House and Central Secretariat.
1. Lok Kalyan Marg
2. Rajiv Chowk
3. Patel Chowk
4. Ramakrishna…— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) July 23, 2026
तीन स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा
DMCR ने 16 मेट्रो स्टेशनों को अगले आदेश तक बंद किया है, लेकिन उसके साथ ही तीन स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा दी गई थी। इसमें राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट शामिल है।
प्रदर्शन को देखते हुए बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था
मेट्रो प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी रूट की जांच कर लें और वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें। राजधानी में प्रदर्शन के चलते संसद और आस-पास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और कई इलाकों बैरिकेडिंग की गई है। कई स्टेशनों पर CJP प्रदर्शनकारियों को देखा गया था, जिस वजह से मेट्रों सुविधाओं पर असर पड़ा है।
बुधवार को भी 16 मेट्रो स्टेशन करीब 8 घंटे बंद किए गए थे, हालांकि शाम को इन स्टेशनों के एग्जिट गेट खोल दिए गए थे। इस वजह से ऑफिस आने-जाने वाले कर्मचारियों, छात्रों और अन्य यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। आज, गुरुवार को भी अगले आदेश तक 16 स्टेशन बंद कर दिए गए हैं।


Download Android App
Download iOS App




