KSBKBT 2 23 July 2026 Spoiler Alert: Tulsi ने फेंका ऐसा ‘मास्टर प्लान’, Karan और Samaira की अक्ल आई ठिकाने, शांतिनिकेतन में पलटी बाजी

Summary :

शांतिनिकेतन में ड्रामा बहुत ज़्यादा बढ़ गया है। करण और उसकी गैंग जो गौतम की शादी का पूरी तरह से बहिष्कार (boycott) करने का मन बना चुके थे, उन्हें तुलसी ने अपने एक मास्टरस्ट्रोक से चारों खाने चित कर दिया है। तुलसी ने करण के सबसे बड़े बिजनेस फ्रेंड सुभाष गुप्ता को सीधे शांतिनिकेतन लाकर खड़ा कर दिया, जिससे अब करण और उसके बच्चों को ना चाहते हुए भी शादी के हर फंक्शन में झूठी मुस्कान के साथ शामिल होना पड़ेगा। जानिए कैसे तुलसी ने समीरा और करण की चालों को नाकाम करते हुए बाजी पलट दी।

शांतिनिकेतन के घर में रोज नया तमाशा हो रहा है। करण और उसके बच्चों को लग रहा था कि वे शादी का बहिष्कार (boycott) करके बाजी मार लेंगे। लेकिन वे भूल गए थे कि उनका पाला तुलसी से पड़ा है। तुलसी ने एक ऐसी चाल चली है कि करण और समीरा की पूरी हेकड़ी निकल गई। चलिए आपको बताते हैं कि आज के एपिसोड में तुलसी ने कैसे पूरे परिवार के होश उड़ा दिए।

करण और गौतम के बीच फिर भड़की जंग, सहदेव पिस गए बीच में

KSBKBT 2 23 July 2026 Spoiler Alert
KSBKBT 2 23 July 2026 Spoiler Alert ( Source: Social Media)

शांतिनिकेतन में घर का माहौल फिर से गरम हो गया है। करण किसी भी कीमत पर गौतम की शादी में शामिल नहीं होना चाहता था। जब साहिल ने करण को सलाह दी कि उसे अपने बच्चों के साथ थोड़ा नरम होना चाहिए, तो करण अपनी जिद पर अड़ा रहा। इसी बीच गौतम वहां आ पहुंचा और दोनों भाइयों में ज़बरदस्त बहस हो गई। गौतम ने करण को ‘तानाशाह‘ तक कह दिया। साहिल दोनों के बीच में फंस गए, क्योंकि गौतम चाहते थे कि साहिल उनकी तरफदारी करें, जबकि साहिल करण के पुराने रिश्तों का लिहाज कर रहे थे।

तुलसी की समीरा को खुली चुनौती, शांतिनिकेतन में रचा ‘हम साथ-साथ हैं’ वाला ड्रामा

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 written update
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Written Update ( Source: Social Media)

दूसरी तरफ, घर में शादी के फंक्शन की तैयारियां जोरों पर थीं। तुलसी ने घर के महाराज को स्पेशल मेन्यू तैयार करने को कहा। जब समीरा और रोनक ने गायत्री और शोभा के डांस प्रैक्टिस का मजाक उड़ाया, तो तुलसी खुद मैदान में उतर आईं। समीरा को लग रहा था कि वो तुलसी को नीचा दिखाकर घर से बाहर करवा देगी, लेकिन तुलसी ने साफ कह दिया- “एक्सपीरियंस में तुमसे बहुत आगे हूं” तुलसी ने समीरा से शर्त लगाई कि करण और उसका पूरा परिवार शादी के हर फंक्शन में खुद चलकर आएगा।

तुलसी के एक फोन से बदला गेम, सुभाष को लाकर करण के प्लान पर फेरा पानी

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi ( Source: Social Media)

करण ने अपने बिजनेस पार्टनर सुभाष गुप्ता से झूठ बोला था कि शांतिनिकेतन में रेनोवेशन चल रहा है और उन्हें होटल में रुकना पड़ेगा। तुलसी ने चुपके से यह बात सुन ली और सीधा पहुंच गई सुभाष के पास। तुलसी ने सुभाष की होटल बुकिंग में मदद का बहाना बनाकर उन्हें प्यार से शांतिनिकेतन ले आई।

सुभाष को घर में देखते ही करण के होश उड़ गए। अब मजबूरी यह है कि अगर करण शादी में नहीं जाता है, तो सुभाष के सामने उसकी इमेज खराब होगी। आखिरकार करण को अपने बच्चों से कहना पड़ा- “अब हमें शादी का हर नाटक करना ही पड़ेगा”

Read More: Vasudha 23 July 2026 Spoiler Alert: गुरु जी खोलेंगे वो राज जिससे बदल जाएगी Vasudha और..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।