उत्तराखंड में देश का पहला अग्निवीर रोजगार प्रकोष्ठ यानी एक खास सेल स्थापित किया जाएगा। इस दौरान CM धामी ने कहा कि उत्तराखंड की वीर भूमि पर राष्ट्रीय रक्षा के लिए समर्पित सैनिकों को सम्मानित करना सर्वोच्च प्राथमिकता है। देश का पहला अग्निवीर रोजगार प्रकोष्ठ स्थापित करेगी, जिससे अग्निवीरों के लिए कौशल विकास, मार्गदर्शन और रोजगार से संबंधित सभी अवसरों के साथ मिलकर एक मजबूत माध्यम बनेगा।
अग्निवीरों के लिए रोजगार प्रकोष्ठ
CM धामी ने कहा कि अग्निवीरों के लिए राज्य सरकार की सेवाओं में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण पहले ही लागू कर दिया है। अब यह रोजगार प्रकोष्ठ अग्निवीरों को पुलिस, आपदा प्रबंधन और वन विभाग समेत कई सरकारी और निजी क्षेत्रों में रोजगार के अवसरों से जोड़ेगा साथ ही जरूरी जानकारी भी देगा। इससे राज्य के विकास में उनके कौशल, अनुशासन और अनुभव का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा।
सरकारी नौकरी और स्वरोजगार दोनों के अवसर देना
उत्तराखंड राज्य का उद्देश्य अग्निवीरों को सरकारी नौकरी और स्वरोजगार दोनों के अवसर देना है। इसका लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि सेना से लौटने वाले अग्निवीर न केवल आत्मनिर्भर हों, बल्कि दूसरों के लिए भी रोजगार के अवसर खोलने में भी सक्षम हों। जिसके लिए उत्तराखंड सरकार अग्निवीरों के लिए एक खास प्रकोष्ठ स्थापित करेगी।


Download Android App
Download iOS App




