NCR में अवैध हथियार आपूर्ति करने आए 2 लोगों को किया गिरफ्तार

Summary :

दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में अपराधियों को अवैध हथियार की आपूर्ति करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में अपराधियों को अवैध हथियार की आपूर्ति करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। 
उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान मध्य प्रदेश के मुरेना जिले के निवासी संतोषी(50) और प्रीतम सिंह(20) के रूप में हुई है। उन्हें शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था। 
पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से 11 अर्ध स्वचालित पिस्तौल, 10 देसी कट्टे और 50 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। वे ये हथियार दिल्ली एनसीआर के अपराधियों को देने के लिए आए थे। 
पुलिस उपायुक्त(विशेष इकाई) पी एस कुशवाहा ने कहा कि पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि दो लोग हथियारों की खेप पहुंचाने आ रहे हैं जिसके बाद संतोषी और प्रीतम को दिलशाद गार्डन मेट्रो स्टेशन के पास से शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था। 

Shera Rajput