नई दिल्ली : आईजीआई एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ सुरक्षाकर्मियों ने एक विदेशी महिला से 14.5 किलो मादक पदार्थ जब्त किया है। इसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 21.75 लाख रुपए बताई जा रही है। आरोपी महिला को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के सुपुर्द कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक गत 25 अक्टूबर की रात आईजीआई एयरपोर्ट टर्मिनल-3 पर सीआईएसएफ की सर्विलांस और इंटेलीजेंस स्टॉफ चेक इन एरिया में एक महिला को संदिग्ध परिस्थिति में पाया।
प्रस्थान करने वाले गेट नंबर तीन पर एक्स-बीआईएस मशीन में स्क्रीनिंग के दौरान कुछ बॉक्स जांच कर रहे सुरक्षाकर्मियों ने संदिग्ध पाए। इसके बाद उनकी बारीकी से जांच करने पाया गया कि 13 बॉक्स उसमें रखे हुए थे। महिला की तलाशी लेने पर चेस और लूडो बोर्ड पाए गए, जो कि काफी भारी थे। उनके निचले हिस्से में 14.5 किलो मादक पदार्थ पाया गया।
ड्रग्स के खिलाफ मिलकर लड़ना होगा
इसके बाद सीआईएसएफ और एनसीबी के अधिकारियों को सूचित किया गया। महिला की पहचान मेमोरी चिकाकविया (24) के रूप में की गई और उससे मलावी का पासपोर्ट जब्त किया गया है। विदेशी महिला दोपहर ढाई बजे इथियोपिया एयरलाइंस की फ्लाइट से अदीस अबाबा के लिए रवाना होने वाली थी।


Download Android App
Download iOS App



