Delhi Flights Diverted: दिल्ली में खराब मौसम के कारण 22 उड़ानें डायवर्ट की गई हैं। एक अधिकारी की मानें तो जिन उड़ानों का रास्ता बदला गया, उनमें इंडिगो की 9 उड़ानें, एयर इंडिया की 8 उड़ानें साथ ही विस्तारा की 3 उड़ानें शामिल हैं। इसके साथ ही अधिकारी ने बताया कि उड़ानों को दोपहर 3 बजे से 6.30 बजे के बीज डायवर्ट किया गया।
Highlights:
- दिल्ली में खराब मौसम के कारण 22 उड़ानें डायवर्ट
- 22 उड़ानों में 8 लखनऊ, 9 जयपुर, 2 चंडीगढ़ और 1-1 वाराणसी
- अमृतसर और अहमदाबाद डायवर्ट की गई
22 उड़ानों में यह भी हैं शामिल
बता दें कि इन 22 उड़ानों में 8 लखनऊ, 9 जयपुर, 2 चंडीगढ़ और 1-1 वाराणसी, अमृतसर और अहमदाबाद डायवर्ट की गई हैं। दरअसल, राजधानी दिल्ली में इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (IGI) रोजाना लगभग 1,300 उड़ानों की आवाजाही संभालता है।


Download Android App
Download iOS App



