नई दिल्ली, 6 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जितेंद्र सिंह के जन्मदिन पर नितिन गडकरी समेत कई केंद्रीय मंत्रियों और राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। सभी ने जितेंद्र सिंह के उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ और यशस्वी जीवन की कामना की।
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “केंद्रीय राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की प्रार्थना करता हूं।”
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने पोस्ट किया, “केंद्रीय मंत्रिमंडल में वरिष्ठ सहयोगी जितेंद्र सिंह, आपको जन्मदिन की आत्मीय बधाई और शुभकामनाएं। मां वैष्णो देवी से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ और यशस्वी जीवन की कामना करता हूं।”
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जितेंद्र सिंह को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य व सुदीर्घ जीवन की मंगलकामना करता हूं।”
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने भी जितेंद्र सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। साथ ही, उन्होंने प्रभु श्रीराम से जितेंद्र सिंह के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की।
मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने लिखा, “केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जितेंद्र सिंह को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की मंगलकामना करता हूं। आपके कुशल नेतृत्व में देश विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नित नई ऊंचाइयों को छुए, यही कामना है।”
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जितेंद्र सिंह को जन्मदिन की अनंत बधाई और मंगलकामनाएं देते हुए कहा, “प्रभु श्रीराम आपको स्वस्थ और सुदीर्घ जीवन प्रदान करें। आप इसी ऊर्जा और प्रतिबद्धता के साथ देश की प्रगति व समृद्धि में अपना अमूल्य योगदान देते रहें।”
बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय सरावगी ने लिखा, “केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जितेंद्र सिंह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार के क्षेत्र में देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाने तथा जनसेवा के प्रति आपका समर्पण सराहनीय है। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सफल जीवन की मंगलकामना करता हूं।”
गुजरात सरकार में मंत्री ऋषिकेश पटेल ने पोस्ट किया, “केंद्रीय राज्य मंत्री जितेन्द्र सिंह को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। प्रभु से आपके स्वस्थ, सुखमय व दीर्घायु जीवन की मंगलकामना करता हूं।”
ओडिशा के उपमुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंह देव ने जितेंद्र सिंह को शुभकामनाएं देते हुए ‘एक्स’ पोस्ट में कहा, “राष्ट्र-निर्माण के प्रति आपकी दूरदृष्टि, समर्पण और प्रतिबद्धता भारत में वैज्ञानिक नवाचार, सुशासन और परिवर्तनकारी प्रगति को प्रेरित करती रहे। हम उनके उत्तम स्वास्थ्य और सुख की कामना करते हैं, और आशा करते हैं कि वे आने वाले कई वर्षों तक इसी तरह उत्कृष्ट जनसेवा करते रहें।”
–आईएएनएस
डीसीएच/
(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)


Download Android App
Download iOS App



