सर्दियों में प्रदूषण रोकने के लिए दिल्ली में 256 वार्ड स्तरीय टीमें करेंगी निगरानी

Summary :

Government Gears Up To Tackle Air Pollution : सर्दियों के दौरान दिल्ली-एनसीआर में बढ़ने वाले वायु प्रदूषण से निपटने की तैयारियों को लेकर गुरुवार को केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव और दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने अलग-अलग उच्चस्तरीय बैठकों में तैयारियों और कार्रवाई की समीक्षा की। केंद्रीय मंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में दिल्ली के अलावा हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के पर्यावरण मंत्रियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक में सितंबर 2026 से मार्च 2027 तक दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए सूचना, शिक्षा एवं संचार (आईईसी) गतिविधियों और विभिन्न उपायों की…

Government Gears Up To Tackle Air Pollution : सर्दियों के दौरान दिल्ली-एनसीआर में बढ़ने वाले वायु प्रदूषण से निपटने की तैयारियों को लेकर गुरुवार को केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव और दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने अलग-अलग उच्चस्तरीय बैठकों में तैयारियों और कार्रवाई की समीक्षा की। केंद्रीय मंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में दिल्ली के अलावा हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के पर्यावरण मंत्रियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

बैठक में सितंबर 2026 से मार्च 2027 तक दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए सूचना, शिक्षा एवं संचार (आईईसी) गतिविधियों और विभिन्न उपायों की समीक्षा की गई। इस दौरान माना गया कि वायु प्रदूषण किसी एक राज्य की समस्या नहीं, बल्कि क्षेत्रीय चुनौती है। इसलिए दिल्ली और पड़ोसी राज्यों के बीच समन्वित एवं निरंतर कार्रवाई जरूरी है।

वहीं, दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने दिल्ली-विशेष तैयारियों और प्रवर्तन कार्रवाई की समीक्षा की। उन्होंने प्रदूषण से निपटने के लिए बहुस्तरीय रणनीति की घोषणा करते हुए 24 घंटे जमीनी निगरानी, प्रदूषण हॉटस्पॉट पर लक्षित कार्रवाई और वार्ड स्तर पर सघन निगरानी के निर्देश दिए।

रणनीति के तहत 78 सब-डिविजनल टीमें और 256 वार्ड स्तरीय मॉनिटरिंग टीमें तैनात की जाएंगी। इसके अलावा 48 नॉन-कन्फॉर्मिंग प्रदूषण हॉटस्पॉट में विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जाएगा। टीमों को प्रदूषण के स्रोतों की जल्द पहचान कर उल्लंघन करने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी जाएगी।

सिरसा ने कहा कि इस बार सर्दियों में सरकार का रुख सक्रिय, सघन और जमीनी स्तर पर केंद्रित रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं और हॉटस्पॉट की पहचान कर वहां लक्षित हस्तक्षेप को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वायु प्रदूषण साझा चुनौती है और इससे निपटने के लिए सभी संबंधित राज्यों और एजेंसियों का समन्वय जरूरी है।

Sumant Chaudhary