महाराष्ट्र के पालघर जिले में रविवार शाम को रिक्टर पैमाने पर 3.2 तीव्रता का भूकंप आया।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि भूकंप शाम करीब छह बजकर 24 मिनट पर आया। अभी तक जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
पिथौरागढ़ में 5 की तीव्रता के भूकंप के झटके
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में रविवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। पहला झटका करीब 12: 38 मिनट पर आया। इसके बाद 12:45 बजे दोबारा तेज झटके महसूस हुए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5 दर्ज की गई। कंप के झटके आने के बाद से लोग अपने घर से सुरक्षित स्थानों पर निकल गए। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार केवल एक बार ही भूकंप महसूस हुआ।
आपदा नियंत्रण विभाग के अनुसार अभी तक कहीं भी जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। बता दें कि हाल ही में उत्तरकाशी जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।


Download Android App
Download iOS App



