दिल्ली : महरौली में चोरी के आरोप में महिला की पीट-पीटकर हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार

Summary :

महरौली में मंजू का प्राथमिक उपचार हुआ लेकिन अंदरूनी चोट बहुत गंभीर थी जिसकी वजह से शाम होते-होते उनकी मौत हो गई।

दिल्ली के महरौली इलाके में चोरी के शक में एक महिला की पीट-पीटकर कर बेहरमी से हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही मोके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया। मृतक महिला की पहचान मंजू गोयल के रूप में की गई है। 44 साल की मंजू गोयल का ताल्‍लुक दिल्ली के मशहूर जिंदल कैटरर्स परिवार से था। 
जिंदल कैटरर्स के मालिक मंजू के भाई हैं। अपने भाइयों का फ्लैट होने के बावजूद मंजू किराए के घर में रहती थीं। मंजू घरों में खाना बनाने का काम करती थी। मंजू जिस घर में खाना बनाती है उस घर के मालिक ने चोरी के इल्जाम में मंजू को बड़ी ही बेरहमी से पीटा। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्जकर पांच आरोपियों को हिरासत में लिया है।
महरौली में मंजू का प्राथमिक उपचार हुआ लेकिन अंदरूनी चोट बहुत गंभीर थी जिसकी वजह से शाम होते-होते उनकी मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलने के बाद भाइयों ने महरौली थाने में पूरी घटना की शिकायत की। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 302 का मुकदमा दर्ज किया।  
मालिक का नाम सतीश पावा है। मामले में मकान मालिक समेत उसकी पत्नी सरोज, बेटा पंकज, बहू दीपिका और नौकरानी कमलेश को हिरासत में लिया है। मंजू के शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स के ट्रामा सेंटर भेजा गया है।

Desk Team