NDMC के सुविधा शिविर में मिली 56 जन-शिकायतें, मौके पर सुलझाया

Summary :

NDMC News : नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) द्वारा शनिवार को जय सिंह रोड स्थित एनडीसीसी कन्वेंशन सेंटर, नई दिल्ली में अपने मासिक ‘सुविधा शिविर’ का आयोजन किया। इस सुविधा शिविर के दौरान कुल 56 जन-शिकायतें प्राप्त हुईं, जिन्हें संबंधित विभागों द्वारा तत्काल संज्ञान में लेकर उनके समाधान की प्रक्रिया प्रारम्भ की। प्राप्त शिकायतों में अधिकांश मामले कार्मिक, सिविल इंजीनियरिंग, उद्यान, जन स्वास्थ्य, प्रवर्तन, वाणिज्यिक, कर एवं संपदा विभागों से संबंधित थे। शिकायतों के अतिरिक्त बड़ी संख्या में नागरिकों ने एनडीएमसी द्वारा संचालित विभिन्न नागरिक सेवाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में मार्गदर्शन एवं आवश्यक जानकारी भी प्राप्त की। सुविधा…

NDMC News : नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) द्वारा शनिवार को जय सिंह रोड स्थित एनडीसीसी कन्वेंशन सेंटर, नई दिल्ली में अपने मासिक ‘सुविधा शिविर’ का आयोजन किया। इस सुविधा शिविर के दौरान कुल 56 जन-शिकायतें प्राप्त हुईं, जिन्हें संबंधित विभागों द्वारा तत्काल संज्ञान में लेकर उनके समाधान की प्रक्रिया प्रारम्भ की।

प्राप्त शिकायतों में अधिकांश मामले कार्मिक, सिविल इंजीनियरिंग, उद्यान, जन स्वास्थ्य, प्रवर्तन, वाणिज्यिक, कर एवं संपदा विभागों से संबंधित थे। शिकायतों के अतिरिक्त बड़ी संख्या में नागरिकों ने एनडीएमसी द्वारा संचालित विभिन्न नागरिक सेवाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में मार्गदर्शन एवं आवश्यक जानकारी भी प्राप्त की।

सुविधा शिविर की प्रमुख विशेषता नागरिकों एवं विभागीय अधिकारियों के बीच प्रत्यक्ष संवाद रही, जिससे नागरिकों की समस्याओं को तुरंत समझने और उनके समाधान की प्रक्रिया में तेजी लाने में सहायता मिली। जिन मामलों में नीतिगत स्तर पर विचार की आवश्यकता थी, उनका भी परीक्षण किया गया तथा संबंधित नागरिकों को निर्धारित प्रक्रिया एवं शिकायतों के समाधान की संभावित समय-सीमा से अवगत कराया गया।

सुविधा शिविर में 30 विभागों का प्रतिनिधित्व करते हुए 100 से अधिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया और समन्वित एवं समयबद्ध शिकायत निवारण सुनिश्चित किया। सभी सहायता काउंटरों की व्यक्तिगत निगरानी संबंधित विभागाध्यक्षों द्वारा की गई, जो जवाबदेही, पारदर्शिता एवं प्रभावी जनसेवा के प्रति एनडीएमसी की प्राथमिकता को दर्शाता है।

Sumant Chaudhary