दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि उत्तरपूर्वी दिल्ली में पिछले हफ्ते हुए दंगों के सिलसिले में उसने 600 से अधिक मामले दर्ज किए हैं।
पुलिस ने एक वक्तव्य में कहा कि 683 मामले दर्ज किए गए हैं जिनमें से 48 शस्त्र कानून से संबंधित हैं।
इसमें बताया गया कि सांप्रदायिक हिंसा के सिलसिले में अब तक कुल 1,983 लोगों को या तो हिरासत में लिया गया है या फिर गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में अमन समिति के साथ अब तक 251 बैठकें हो चुकी हैं।


Download Android App
Download iOS App



