राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इस साल डेंगू के कुल 75 मामले सामने आए हैं जिनमें से 35 अगस्त में सामने आये हैं। यह जानकारी नगर निगम की एक नवीनतम रिपोर्ट में दी गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि 24 अगस्त तक मलेरिया के कम से कम 131 मामले सामने आए हैं।
इस बीच, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने डेंगू से निपटने के लिए बुधवार को एक विशेष अभियान की घोषणा की जिसमें वेक्टर जनित बीमारियों का प्रसार रोकने में लोगों की व्यापक भागीदारी होगी।
केजरीवाल ने कहा कि वह स्वयं अपने मंत्रियों और सरकारी अधिकारियों के साथ मच्छरों पैदा होने से रोकने में मदद करेंगे।
दिल्ली शहर के लिए वेक्टर जनित बीमारियों के आंकड़ों को सारणीबद्ध करने का काम दक्षिण दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) करता है।
एसडीएमसी के अनुसार 2018 में डेंगू के 2,798 मामले सामने आये और इससे चार व्यक्तियों की मौत हुई जबकि 2017 में डेंगू के 4,726 मामले सामने आये थे और इससे 10 व्यक्तियों की मौतें हुईं थी। इस साल चिकुनगुनिया के कम से कम 21 मामले सामने आए हैं।


Download Android App
Download iOS App



